पंजाब : अमृतसर में 10 किलो हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, 2 अक्टूबर . अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इसके साथ ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 10 किलो हेरोइन व 10 अवैध पिस्तौलें बरामद की हैं. यह जानकारी पंजाब Police के महानिदेशक के social media अकाउंट ‘एक्स’ पर Friday को दो गई.

डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हैं और अवैध हथियार व नशीले पदार्थ हासिल करने में शामिल हैं. अमृतसर के थाना घरिंडा में दो अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके पीछे और आगे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

पंजाब Police लगातार इस तरह के गिरोहों पर कार्रवाई कर रही है. सीमा से सटे जिलों में Police हथियारों और ड्रग्स के साथ आरोपी लगातार पकड़े जा रहे हैं.

डीजीपी ने Thursday को एक्स पोस्ट के जरिए बताया था, “गुरदासपुर Police ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात पिस्तौल (जिनमें एक ग्लॉक और छह .30 कैलिबर की पिस्तौलें शामिल हैं) और आठ मैगजीन बरामद की हैं.”

डीजीपी ने बताया, “शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के Dubai में मौजूद एक व्यक्ति से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ (पीछे के संपर्क) और अमेरिका में मौजूद एक व्यक्ति से ‘फॉरवर्ड लिंकेज’ (आगे के संपर्क) थे. माना जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने उन्हें अवैध हथियार इकट्ठा करने के निर्देश दिए थे. कलानौर Police स्टेशन में First Information Report दर्ज कर ली गई है. पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है.”

डीजीपी ने दोहराया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने तथा पंजाब को एक सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर पंजाब Police अडिग है.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment