नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 3 सितंबर . गौतमबुद्धनगर Police ने आमजन की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान चलाया. Police की अलग-अलग टीमों ने सड़कों पर उतरकर सार्वजनिक वाहनों, खासकर बस और टैक्सियों की सघन जांच की.

Police की तरफ से यह अभियान Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन और निर्देश पर चलाया गया. निर्देश मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में Police टीमों को सक्रिय किया गया. टीमों ने सार्वजनिक वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेज की जांच की. इस दौरान वाहनों की खिड़कियों पर लगी काली फिल्म, अनधिकृत रूप से किए गए बदलाव, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन की भी पड़ताल की गई. चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ Police ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की.

ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसीपी-1 कृष्ण पाल सिंह Police बल के साथ सड़क पर उतरे. उन्होंने थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास फुट पेट्रोलिंग की. इस दौरान उन्होंने Policeकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए.

उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. साथ ही क्षेत्र में तैनात पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए. इसके साथ ही प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर Police अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

वहीं नोएडा में एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह ने Police बल के साथ थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-39 क्षेत्रों में पैदल गश्त की. इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करने के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया. Police अधिकारियों ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए.

थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास भी बस और टैक्सियों की सघन चेकिंग की गई. Police ने वाहनों के दस्तावेज, काली फिल्म, अनधिकृत परिवर्तन और प्रकाश व्यवस्था की जांच की. अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. Police के मुताबिक, आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment