नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने बताया एंटी-नेशनल

New Delhi, 15 अक्टूबर . ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर Political विवाद खड़ा हो गया है. नेहा बोरा द्वारा दिए गए बयान, “बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया है” पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “नेहा बोरा का यह बयान स्वयं अपने आप में बताता है कि वह किस प्रकार से एंटी-नेशनलिस्ट हैं. बहुत सारे लोग ध्यान से उनको देख रहे हैं और उनके कार्यकलापों को देख रहे हैं. इस तरह के बयान देश के हित में नहीं हैं.”
Maharashtra भाजपा के नेता राम कदम ने कहा, “नेहा बोरा हों या कॉकरोच पार्टी वाले हों, ये सारे विदेश में बैठे हुए कुछ लोगों के धनदाताओं के आश्रय पर टिके हुए हैं. यह हम नहीं कह रहे हैं, अमेरिका की मिलबेन (रिपोर्ट) कह रही है.”
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की मंशा देश में अराजकता फैलाने की है. राम कदम ने कहा, “इनकी मंशा है कि श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में जिस प्रकार से अराजकता फैली, वैसी ही अराजकता ये India में फैलाना चाहते हैं. आज ये देश Prime Minister मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है. जो अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, आज चौथे से तीसरे नंबर पर आने की तैयारी कर रही है.” उन्होंने कहा, “देश में अराजकता फैलाना, झूठा भ्रम फैलाना, हाथ में संविधान लेकर संविधान को ही कमजोर करना, यही इनकी मानसिकता बन गई है. देश-विरोधी तत्वों को देश भली-भांति जानता है.”
वहीं, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह उनका निजी बयान हो सकता है. मुझे इस बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मैंने इसे देखा भी नहीं है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए ठीक नहीं होगा.” उन्होंने कहा, “लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगा कि बांग्लादेश हमें नहीं सिखा सकता. India उससे कई गुना बड़ा है, हमारा लोकतंत्र कहीं ज्यादा मजबूत और परिपक्व है.”
–
पीआईएम/पीएम


