नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पर्यटन स्थलों से जोड़ने की पहल, अश्विनी वैष्णव बोले- पीएम मोदी से प्रेरित है ये सोच

Ahmedabad, 22 सितंबर . Union Minister अश्विनी वैष्णव ने Gujarat के Ahmedabad में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi से प्रेरित होकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को India की प्रमुख पर्यटन जगहों तक ले जाने की पहल की गई है.

वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एकता नगर India और दुनिया भर में मशहूर है. यहां सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है और यह एक खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. जब देश भर से फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और हस्तियां, President के साथ ऐसी मशहूर पर्यटन जगह पर पहुंचेंगे, तो इससे कई लोगों को इस जगह के बारे में जानने का मौका मिलेगा.”

उन्होंने जी20 आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब Prime Minister ने जी20 का आयोजन किया तो उसे देश के हर कोने और हर राज्य तक ले गए. कई शहरों में जी20 के कार्यक्रम आयोजित किए गए. यह एक ऐसी भावना है जो यह सुनिश्चित करती है कि पूरा देश इसका हिस्सा बने. इसी तरह फिल्म अवॉर्ड्स को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना इसी सोच का हिस्सा है.

इस दौरान Union Minister ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “India की संस्कृति में परिवार एक बहुत महत्वपूर्ण संस्था है. हम अपने परिवारों, परिवार के सदस्यों और खासकर अपने माता-पिता को जो महत्व देते हैं, उसे देश की हमारी मूल्य-व्यवस्था के विपरीत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.”

वहीं रेलवे को लेकर उन्होंने एक अहम जानकारी साझा की. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज भी रेलवे हर यात्री को 60,000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है. सभी यात्रियों को कुल मिलाकर इतनी बड़ी सब्सिडी दी जा रही है ताकि आम लोगों की यात्रा सस्ती और सुलभ बनी रहे.

एससीएच/एएस

Leave a Comment