
रांची, 30 अगस्त . नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच Jharkhand की राजधानी रांची के रहने वाले रामप्रसाद घोष के लापता होने की खबर से उनके परिवार में चिंता का माहौल है. परिजन लगातार उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं.
Sunday को रामप्रसाद के परिजनों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई.
रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड नंबर-12 निवासी 41 वर्षीय रामप्रसाद घोष नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कैंप में काम कर रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. रामप्रसाद के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को अब भी उम्मीद है कि वह सुरक्षित होंगे और जल्द India लौटेंगे.
Sunday को रामप्रसाद के पिता और परिवार के अन्य सदस्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिले. परिजनों ने उनसे रामप्रसाद की तलाश में हरसंभव मदद करने और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया. परिजनों से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों और दूतावास से संपर्क किया. उन्होंने रामप्रसाद की स्थिति की जानकारी लेने के साथ उनकी तलाश तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही.
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने social media पर रामप्रसाद के परिजनों से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नेपाल की भीषण त्रासदी में रांची निवासी रामप्रसाद घोष भी लापता हैं. उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली.
उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों से फोन पर बात कर रामप्रसाद की खोजबीन और सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा. संजय सेठ ने ईश्वर से रामप्रसाद की सुरक्षित वापसी की कामना भी की.
बताते चलें कि नेपाल में आई इस त्रासदी में अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2500 से अधिक लोग लापता हैं. इनमें भारतीय भी हैं.
–
डीकेएम/डीएससी