नियमों का पालन न करने वाले मदरसों पर कार्रवाई जरूरी : राजू वाघमारे

Mumbai , 13 सितंबर . शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों के बंद होने से लेकर पीएम मोदी के ग्लोबल साउथ पर दिए बयान पर अपनी राय रखी.

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने के मामले पर राजू वाघमारे ने कहा, “Government के ढांचे का पालन मदरसे नहीं कर रहे हैं, इसलिए पश्चिम बंगाल Government ने उनको बंद किया है.”

उन्होंने कहा कि अगर Government के नियमों के अनुसार मदरसे चलाने की कोशिश करें तो Government को उसको बंद करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन अगर आप नियमों का उल्लंघन करके मदरसे चलाने की कोशिश करेंगे तो Government इसके ऊपर जरूर एक्शन लेगी.

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने बिना मदद वाले मदरसों के सर्वे के बाद राज्य भर में 252 मदरसों को बंद करने का नोटिस भेजा है और करीब 100 दूसरे मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

राजू वाघमारे ने कहा, “पंजाब के अंदर कांग्रेस की गुटबाजी इतनी हो गई है कि जो पूर्व Chief Minister हैं, वह अलग गुट बनाए हैं, उनका अध्यक्ष है, उनका अलग गुट है. मेरे समझ में ये चुनौती बहुत ही बड़ी है. इस चुनौती का सामना कांग्रेस नहीं कर सकती है. कांग्रेस पूरे देश में गुटबाजी के चलते ही खत्म हो गई है. पंजाब में भी गुटबाजी के चलते कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा.”

पंजाब के नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रभारी सचिन पायलट ने हाल ही में कहा था कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए Chief Minister का कोई पूर्व-घोषित चेहरा नहीं होगा और सीएम पद पर फैसला बहुमत जीतने के बाद ही हाईकमान करेगा.

पीएम मोदी के ग्लोबल साउथ पर दिए बयान को लेकर राजू वाघमारे ने कहा, “Prime Minister के नेतृत्व में देश का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है. देश में पूरी तरह से उद्योग के क्षेत्र में बढ़ोतरी होती जा रही है. युवाओं को रोजगार मिलते जा रहे हैं. Prime Minister के नेतृत्व में देश विकसित India का सपना पूरा करेगा.”

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि India की चुनावी प्रक्रिया दुनिया में सबसे पारदर्शी प्रक्रियाओं में से एक है. उनके इस बयान पर वाघमारे ने कहा, “चुनाव आयोग ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है. लोकतंत्र के मामले में पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र अपना देश है और इस लोकतंत्र में जो चुनाव की प्रक्रिया होती है, वह ट्रांसपैरेंट होती है.”

उन्होंने कहा कि अगर आप आज के एसआईआर को देखते हैं, सभी पार्टी के लोगों को शामिल किया गया है. चुनाव की सूची पब्लिक के सामने है. सूची में अपना नाम डाल सकते हैं, अपना नाम दूसरी जगह बदल सकते हैं. ये प्रक्रिया हमारे देश के अंदर लोकतंत्र की बड़ी मिसाल है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment