
New Delhi, 23 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 दिसंबर 2029 तक India को नशे के कारोबार से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय किए जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया है और इसे देश के युवाओं को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प बताया है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने से कहा, “जब गृह मंत्री अमित शाह कुछ कहते हैं, तो वह सुनिश्चित करते हैं कि वह लागू हो. उन्होंने पहले कहा था कि India नक्सलवाद से मुक्त होगा और आज India से नक्सलवाद खत्म हो चुका है. इसी तरह नशे की लत एक बड़ी समस्या है.”
उन्होंने कहा, “युवाओं में नशे का सेवन और लत एक बड़ी चिंता है. परसों मैं दिल्ली में एक नशा मुक्ति केंद्र में भी गया था. पूरे India में लगभग सात करोड़ लोग अलग-अलग रूपों में नशे से प्रभावित हैं, जिनमें से करीब एक करोड़ लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है. उनमें से ज्यादातर 15 से 35 साल की उम्र के युवा हैं.”
तुहिन सिन्हा ने कहा, “नशे की समस्या सिर्फ लत तक ही सीमित नहीं रहती, यह महिलाओं की सुरक्षा से भी जुड़ी है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल लोगों में नशे के आदी भी पाए जाते हैं. वे जेब काटने और सड़कों पर होने वाले छोटे-मोटे अपराधों में भी शामिल होते हैं.”
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “गृह मंत्री ने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित India बनाने का संकल्प है और इस संकल्प की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं. इसलिए Union Minister अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2029 तक India को नशे के कारोबार से मुक्त करने का स्पष्ट लक्ष्य रखा है. यह सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान नहीं है, बल्कि देश की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प है.”
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “नशा एक ऐसा जहर है, जो समाज में तेजी से फैल रहा है. पंजाब को छोड़ दीजिए, सब कोई जानता है कि पंजाब नशे का केंद्र बन चुका है. युवा पीढ़ी इसकी आदी हो गई है. तो इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.”
उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त India बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा हो चुका है, तो ऐसे में अब नशा मुक्त India बनाने का अभियान भी गृह मंत्री और Prime Minister के नेतृत्व में पूरा होगा. हमें पूरी उम्मीद है कि India 2029 तक नशामुक्त बन जाएगा.”
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की तर्ज पर अब नशे के कारोबार को India से जड़ से खत्म करने की समयसीमा तय की है. अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर, 2029 तक हम India से नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने में सामूहिक रूप से सफल होंगे.
–
वीकेयू/पीएम