नवीन कानून संहिताओं को जानना हुआ आसान, प्रदर्शनी में दी बदलावों की जानकारी

Bhopal , 5 अक्टूबर ( ) देश में भारतीय न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव कर नवीन न्याय संहिताओं को अमल मे लाया गया है, यह नई न्याय संहिताएं आखिर क्या है और न्याय व्यवस्था किस तरह से काम करती है. यह बता रही है Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के भेल स्थित दशहरा मैदान में लगी एक प्रदर्शनी. भारतीय न्याय संहिता में बदलाव किया गया है, इन बदलाव को आम आदमी सीधे तौर पर नहीं जानता लिहाजा एक ऐसी प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें न्याय संहिता की प्रावधानों से लेकर न्याय प्रक्रिया और अपराध की जांच प्रक्रिया का सजीव चित्रण किया गया है.

इस प्रदर्शनी में भारतीय न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण बदलावों, नवीन न्याय संहिताओं के प्रावधानों तथा अपराध की सूचना प्राप्त होने से लेकर विवेचना, फॉरेंसिक जांच, अभियोजन, न्यायालयीन कार्यवाही और अंतिम न्याय तक की संपूर्ण प्रक्रिया को 14 अलग-अलग जोन में सजीव मॉडल, डिजिटल तकनीक, वीडियो, चार्ट एवं लाइव प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है.

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को नवीन न्याय संहिताओं, आधुनिक Policeिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान, डिजिटल तकनीक तथा न्याय प्रक्रिया की जानकारी सहज एवं व्यावहारिक रूप से उपलब्ध कराना है. प्रदर्शनी में अपराध की सूचना प्राप्त होने से लेकर Police द्वारा की जाने वाली कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, फॉरेंसिक जाँच, अभियोजन एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया को विभिन्न मॉडल, डिजिटल तकनीक एवं सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया जा रहा है.

नवीन न्याय संहिताओं, नागरिक अधिकारों, आधुनिक Policeिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं न्याय प्रक्रिया को करीब से समझने का यह महत्वपूर्ण अवसर है. यह खासकर विद्यार्थियों के लिए खास उपयोगी है क्योंकि इस प्रदर्शनी में सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सरल एवं रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा.

–

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment