नलखेड़ा हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया, आर्थिक सहायता का ऐलान

Bhopal , 19 सितंबर . Madhya Pradesh के आगर-मालवा जिले में Friday-Saturday की दरम्यानी रात को हुए हादसे पर Chief Minister मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है.

सीएम मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. Odisha से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए जिन यात्रियों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दरअसल, Odisha निवासी श्रद्धालु कार से मां बगलामुखी के मंदिर दर्शन करने के लिए आए हुए थे.

इससे पहले स्थित बरसाती नाला पर पानी का बहाव था, लेकिन चालक को पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था. लिहाजा उसने नाले को पार करने की कोशिश की. इसी के चलते कार पानी के बहाव के साथ नाले में जा समाई. Saturday की सुबह जब नाले का पानी उतर गया तो राहगीरों ने नाले में कार को देखा और इसकी सूचना Police को दी गई.

राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, तब कार के अंदर से आठ लोगों के शव निकले. मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं. बताया गया है कि कार में सवार सात लोग Odisha के निवासी थे और वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे. इन लोगों ने उज्जैन से कार किराए से की थी.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment