Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, प्रवेश वर्मा ने जेट-स्की का उठाया आनंद, कहा- 18 महीनों में आधी यमुना हुई साफ

‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, प्रवेश वर्मा ने जेट स्की का उठाया आनंद, कहा 18 महीनों में आधी यमुना हुई साफ

‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, प्रवेश वर्मा ने जेट-स्की का उठाया आनंद, कहा- 18 महीनों में आधी यमुना हुई साफ

New Delhi, 10 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में पहली क्रूज सेवा की शुरुआत हो गई है. ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ नाम की सेवा का शुभारंभ Union Minister सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की उपस्थिति में किया गया. इस मौके पर दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि Government के सत्ता में आते ही उसकी पहली प्राथमिकता यमुना रिवरफ्रंट को विकसित करना थी. यह तभी संभव हो सकता था, जब पूरी यमुना को साफ कर लिया जाए.

प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “दिल्ली Government ने महज 18-19 महीनों में दिल्ली से होकर गुजरने वाली यमुना के 52 किलोमीटर लंबे हिस्से में से आधे हिस्से को साफ कर दिया है. इससे पहले, पल्ला और वजीराबाद के बीच नदी में गिरने वाले सभी छोटे नालों को टैप किया गया और उन्हें साफ करने का काम किया गया. दूसरे चरण में हम वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक के हिस्से को साफ करेंगे, जिसमें लगभग 2 से 2.5 साल का समय लगेगा.”

प्रवेश वर्मा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मां यमुना की पावन लहरों पर Tuesday को दिल्ली ने विकास और पर्यटन के क्षेत्र में एक नया कदम बढ़ाया है. राजधानी में पहली क्रूज सेवा का शुभारंभ दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.”

उन्होंने बताया कि इस क्रूज सेवा के शुरू होने से अब दिल्लीवासी सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल पर पार्किंग, खानपान, पेयजल और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्थाएं की गई हैं. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

मंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल दिल्ली के पर्यटन को नया आकर्षण देगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को गति देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी सहायक बनेगी. यमुना रिवरफ्रंट के विकसित होने से दिल्ली को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा और लोग यमुना से फिर से जुड़ सकेंगे.

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली Government के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

एक अन्य पोस्ट में प्रवेश वर्मा ने लिखा, “आज मां यमुना की लहरों के बीच जेट स्की का आनंद लिया. मां यमुना की गोद में यह अनुभव सचमुच यादगार रहा.”

क्रूज सेवा के शुभारंभ के दौरान उन्होंने खुद जेट स्की की सवारी भी की, जिसका वीडियो social media पर वायरल हो रहा है.

Government का कहना है कि यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट विकास का काम चरणबद्ध तरीके से चल रहा है. पहले चरण में पल्ला से वजीराबाद तक का हिस्सा साफ किया गया है. अब दूसरे चरण में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक सफाई का काम किया जाएगा.

Government को उम्मीद है कि आने वाले समय में यमुना पूरी तरह साफ होगी और दिल्लीवासी इसके किनारे घूमने और पर्यटन का आनंद ले सकेंगे.

–

एससीएच/एबीएम

Share