‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में दिखा युवाओं का जोश, जेनजी बोले- हम भाग्यशाली, पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला

वडोदरा, 8 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को Gujarat के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और Prime Minister मोदी के साथ संवाद किया.

पीएम मोदी के साथ संवाद के बाद कई छात्र-छात्राओं ने से बात की. छात्रों का मानना था कि हम भाग्यशाली हैं कि हम उस दौर में हैं, जहां Narendra Modi जैसा नेतृत्व देश को मिला है.

‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुई एक युवती ने कहा कि पीएम मोदी में पहली अच्छी बात यह है कि वह जेनजी को सपोर्ट कर रहे हैं. दूसरी बात बुलेट ट्रेन है, जिसके उद्घाटन के लिए वह यहां आए हैं. तीसरी बात उनमें जो सकारात्मकता है, वह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है.

एक अन्य युवा प्रतिभागी ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मैंने बचपन से Narendra Modi को देखा है, जब वह Gujarat के Chief Minister थे. एक शब्द होता है ‘ऑरा फार्मिंग,’ लेकिन सही मायनों में असली ‘ऑरा फार्मिंग’ Prime Minister मोदी ही करते हैं. उनकी महज एक पोस्ट से लोगों के विचार बदल जाते हैं. वह जब भी युवाओं से कोई आह्वान करते हैं, तो पूरा देश उनकी बात मानता है. एक सच्चे और कुशल नेता में जो गुण होने चाहिए, Prime Minister मोदी उसका बेहतरीन उदाहरण है.

कार्यक्रम में Prime Minister मोदी के लिए खास तोहफा लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह पीएम को एक विशेष कलाकृति भेंट करना चाहते थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर जगह भर जाने के कारण अंदर नहीं जा सके.

उन्होंने कहा कि मैं इसे Prime Minister के लिए तोहफे के तौर पर लाया था, लेकिन अंदर नहीं जा सका, क्योंकि जगह पहले से ही भर चुकी थी. इसे ‘इंप्रिंट आर्ट’ कहते हैं. यहां जो कागज देख रहे हैं, वह रीसाइकल किया हुआ कागज है. इसे बच्चों और दूसरे लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई शीट को रीसाइकल करके बनाया गया है. यह इस क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के साथ मिलकर किया जाने वाला सामुदायिक कार्य है. दुनिया में कहीं भी इस तरह का काम नहीं होता. पीएम मोदी से मिलने का अवसर चला गया, जिसका मुझे मलाल है.

कार्यक्रम में शामिल हुए एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का यह उनका पहला अनुभव था और उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार Prime Minister को सामने से देखा, जो मेरे लिए बहुत खास अहसास था. इस कार्यक्रम में शामिल होकर मैं खुश हूं. स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बच्चों, खासकर लड़कियों के लिए भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है.

एक छात्र ने कहा कि कार्यक्रम में काफी जोश और सकारात्मकता थी. हम लोग चाहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में जितना काम हुआ, उससे ज्यादा काम भविष्य में हो.

एक अन्य छात्र ने कहा कि सभी में बहुत जोश था. Prime Minister मोदी को देखकर ऐसा लगा जैसे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा हो. जब पीएम मोदी आए, तो उनके चेहरे पर काफी चमक दिखाई दे रही थी. उनके व्यक्तित्व ने सभी में नई ऊर्जा भर दी. Prime Minister अक्सर विदेश यात्राएं करते हैं, इसलिए अलग-अलग देशों की यात्रा के बाद उनका व्यक्तित्व और प्रस्तुति देखने को प्रभावशाली लगती है. हम उत्साह से भरे हुए थे और बहुत खुश थे. बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी लोगों में उत्साह है. उन्होंने कहा कि India में बुलेट ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है और Gujarat के विकास में भी काफी बदलाव देखने को मिला है.

एक अन्य छात्रा ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि वह जेनजी का समर्थन कर रहे हैं. दूसरी बात बुलेट ट्रेन है, जिसके उद्घाटन के लिए वह यहां आए हैं. तीसरी बात उनकी सकारात्मकता है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. उनका कार्यक्रम और वहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी रही हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment