नई दिल्ली : सड़क हादसे की जांच में चोरी की बाइक और बटनदार चाकू बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

New Delhi, 20 सितंबर . New Delhi के ज्योति नगर थाना Police ने वाहन दुर्घटना की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम (22) के रूप में हुई है. वह जोहरीपुर की गली नंबर-1 का रहने वाला है.

Police के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे ज्योति नगर थाने को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद Police टीम तत्काल मेन वजीराबाद रोड स्थित मीत नगर में टाटा शोरूम के सामने पहुंची. मौके पर स्कूटी और अपाचे मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना हुई थी. हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया.

Police ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल सवार से वाहन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे. Police के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल के मालिकाना हक से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद Police ने मोटरसाइकिल की जांच की तो उसके चोरी होने की जानकारी सामने आई.

जांच में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने के संबंध में भजनपुरा थाने में ई-First Information Report नंबर 020543/26, 31 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज था.

Police ने मोटरसाइकिल सवार की पहचान शुभम, पुत्र अनिल कुमार, निवासी गली नंबर-1, जोहरीपुर, दिल्ली के रूप में की. Police के अनुसार, तलाशी के दौरान उसकी कार्गो पैंट की दाहिनी जेब से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ.

इसके बाद ज्योति नगर थाने में First Information Report 19 सितंबर 2026 दर्ज की गई. जिसके बाद जांच शुरू की गई. Police के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि शुभम पहले से झपटमारी, चोरी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े नौ मामलों में कथित रूप से शामिल रहा है. Police अब बरामद मोटरसाइकिल और चाकू के संबंध में आगे की जांच कर रही है तथा आरोपी के अन्य संभावित आपराधिक मामलों से संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है. Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

एसएके/एएस

Leave a Comment