
Mumbai , 6 अक्टूबर . तेलुगु सिनेमा के Actor तेजा सज्जा अब एक बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का ट्रेलर Tuesday को रिलीज किया गया, जिसमें तेजा सज्जा की होस्ट के तौर पर झलक देखने को मिली.
शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं और इनके बीच भरोसे, झूठ, रणनीति और दिमागी खेल का मुकाबला देखने को मिलेगा.
‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर फॉर्मेट का पहला तेलुगु एडिशन है. शो में चिन्मयी श्रीपदा, हर्ष वर्धन, प्रगति महावाड़ी, श्रीदेवी चौधरी, निखिल विजयेंद्र सिम्हा, विद्या रमन, विष्णु ओई, श्राव्या वर्मा, डॉ. मेघनाथ रेड्डी, मौनीषा चौधरी, स्वीकर अगस्ती, आशिका पादुकोण, वर्षा डी’सूजा, प्रणव उर्फ अभिनवकवि, एसएस वर्धन, राहत अचंता, गौरव सुनील, साई रोनक, पुप्पला धनंजय और फल्गुनी बांगेड़ा नजर आएंगे.
शो का हिस्सा बनने और इसे होस्ट करने को लेकर तेजा सज्जा ने कहा, ”मेरे लिए यह बिल्कुल नया अनुभव है. मैं इस तरह के फॉर्मेट का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरे अब तक के काम से बिल्कुल अलग है. मुझे ऐसे फॉर्मेट वाले तेलुगु एडिशन का हिस्सा बनने का मौका पहली बार मिला है, जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो चुका है.”
तेजा ने कहा, ”तेलुगु एंटरटेनमेंट के लिए यह एक बड़ा मौका है. शो सिर्फ एक लोकप्रिय इंटरनेशनल फॉर्मेट को तेलुगु दर्शकों के सामने नहीं ला रहा, बल्कि इसे स्थानीय दर्शकों के हिसाब से अपनी अलग पहचान और अंदाज भी दिया गया है. बतौर होस्ट भी मेरे लिए यह खेल उतना ही अनप्रेडिक्टेबल है, जितना इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए.”
तेजा ने आगे कहा, ”शो में कंटेस्टेंट्स के बीच झूठ, माइंड गेम्स, अचानक बनने वाले गठजोड़ और लगातार एक-दूसरे पर शक करने का सिलसिला देखने को मिलेगा. हर कदम पर गेम बदल सकता है और किसी भी कंटेस्टेंट को यह भरोसा नहीं रहेगा कि सामने वाला वास्तव में उसके साथ है या उसके खिलाफ. अब मुझे इस बात का इंतजार है कि दर्शक इसमें शामिल कंटेस्टेंट्स से जुड़ें और गेम के आगे बढ़ने के साथ खुद भी अंदाजा लगाते रहें कि आखिर कौन किसके साथ है.”
‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है.
–
पीके/एबीएम