Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

देहरादून : मां संतला देवी मंदिर की अनोखी कथा, जहां पत्थर की मूर्तियों में बदल गए थे भाई-बहन

देहरादून : मां संतला देवी मंदिर की अनोखी कथा, जहां पत्थर की मूर्तियों में बदल गए थे भाई बहन

देहरादून : मां संतला देवी मंदिर की अनोखी कथा, जहां पत्थर की मूर्तियों में बदल गए थे भाई-बहन

देहरादून, 24 अक्टूबर . उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता है, यहां का कण-कण आस्था और चमत्कार की कहानी कहता है. ऐसी ही एक कहानी देहरादून से 15 किलोमीटर दूर स्थित मां संतला देवी मंदिर की. यह मंदिर अपनी पौराणिक कथा, चमत्कारी मान्यताओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है.

यह मंदिर देहरादून से करीब 12-15 किमी दूर (जेंतनवाला / पंजाबीवाला के पास) एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. पंजाबीवाला से मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जहां से दून घाटी और शिवालिक पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखता है.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर की विशेषता पर जोर दिया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का खास वीडियो पोस्ट कर लिखा, “देहरादून के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों में ‘मां संतला देवी मंदिर’ का एक विशेष स्थान है. प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह पवित्र स्थान भक्तों की अटूट आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रतीक है. यहां मां के दर्शन मात्र से ही भक्तों को आध्यात्मिक शांति और दिव्य अनुभव की प्राप्ति होती है. देहरादून आने पर आपको भी इस पवित्र मंदिर के दर्शन अवश्य करने चाहिए.”

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में यहां मां संतला देवी और उनके भाई का किला हुआ करता था. मुगल शासक औरंगजेब की सेना के आक्रमण और शादी के प्रस्ताव या संघर्ष के दौरान जब उन्हें लगा कि वे सेना का मुकाबला नहीं कर सकते, तो उन्होंने हथियार त्याग दिए और ईश्वर की प्रार्थना की. कहते हैं कि इसके बाद एक दिव्य प्रकाश प्रकट हुआ और मां संताला देवी तथा उनके भाई पत्थर की मूर्तियों में परिवर्तित हो गए.

कहा जाता है यह चमत्कार Saturday के दिन हुआ था, इसलिए यहां Saturday का विशेष महत्व है. आज यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, वीरता और आस्था का प्रतीक है. यहां सच्चे मन से संतान प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है, खासकर नवरात्रों में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है.

–

एनएस/वीसी

Share