देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल और सीजेपी नेता, कामयाब नहीं होने देंगे मंसूबे: नितिन नवीन

New Delhi, 10 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग Political उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं.

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते कहा, “आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ India के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.”

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘इंडी गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि India की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है. आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे.”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का ‘इंडी’ गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो. जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया. उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि यह प्रयास इनके Political उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है. देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है.”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बात आप सबको चुभ रही है. आप India के विकास, India की तरक्की और India की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं. जिस प्रकार से आज India एक आत्मनिर्भर और सशक्त India के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि India के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे.

उन्होंने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में Prime Minister जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया. नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया. लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं. राहुल गांधी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ‘इंडी’ गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, India का युवा उसे देख रहा है.

नितिन नवीन ने कहा, “India का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्दों और भाषा को India की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. आप इस देश के संवैधानिक ढांचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी.”

विपक्ष के नेताओं को चेतावनी देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से India को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे. झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है.

उन्होंने कहा, “देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है. लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते. लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी. आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, India Government इससे सख्ती से निपटेगी, साथ ही भाजपा का कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपके इन मंसूबों को रोकेगा. देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment