देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी: जगदंबिका पाल

New Delhi, 7 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर BJP MP जगदंबिका पाल ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद एसआईआर के मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहे हैं और देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं.

जगदंबिका पाल ने से बातचीत में कहा कि जिस तरह से वे हर दिन एसआईआर के नाम पर हंगामा कर रहे हैं, वे आकाशवाणी में घुस गए, जो एक प्रतिबंधित क्षेत्र है. यह विरोध प्रदर्शन करने की जगह नहीं है. उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि समय-समय पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण होता रहा है. जब मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाता है तो मृत लोगों के नाम हटाए जाते हैं और पात्र लोगों के नाम जोड़े जाते हैं. कांग्रेस की Governmentों में भी 12 बार एसआईआर हुए थे. जब रिविजन होता है तो जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए हिंसा, अराजकता फैलाने के लिए जमीन पर उतर रहे हैं. देश में कोई मुद्दा नहीं है, जनता का मुद्दा नहीं है. वे अराजकता फैलाना चाहते हैं. वे भाजपा से मुकाबला करने के बजाय कॉकरोच जनता पार्टी से मुकाबला कर रहे हैं.

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि आने वाले समय में इन 25 वर्षों का मूल्यांकन किया जाएगा तो इसे एक स्वर्णिम काल के रूप में देखा जाएगा. पीएम मोदी ने Chief Minister और Prime Minister के तौर पर शासन के 25 साल पूरे कर लिए हैं. आने वाले दिनों में जब भी इन 25 सालों का मूल्यांकन किया जाएगा तो यह एक स्वर्णिम काल माना जाएगा.

भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि पीएम Narendra Modi ने 25 साल पहले Gujarat के Chief Minister के तौर पर शपथ ली थी. तब से लेकर आज तक Gujarat के Chief Minister और पिछले 13 वर्षों से Prime Minister के रूप में जनता, गरीबों और देश की सेवा करते हुए मोदी ने सेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. मैं Prime Minister Narendra Modi को दिल से बधाई देता हूं. मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं. आज उन्होंने देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प भी लिया है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment