‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई

New Delhi, 1 सितंबर . वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि को लेकर Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत ग्रोथ से देश खुशियों से भर गया है. मैं देशवासियों को उनके संकल्प शक्ति, पुरुषार्थ के लिए बधाई देता हूं. यह एक सामुहिक शक्ति का प्रतिबिंब है.

Prime Minister ने कहा कि दुनिया युद्ध में डूबी हुई है. चारों तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं. विश्व संकटों से घिरा हुआ है. सप्लाई चेन पूरी तरह से डिस्टर्ब है. 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नहीं नजर आ रही है. उसके बावजूद भी India तेज गति से प्रगति कर रहा है. दूसरी ओर देश के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं. इन सारी चीजों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल किया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमको इस गति को बनाए रखना है. हमें बढ़ना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर India बनना बहुत जरूरी है. स्वदेशी का मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, विदेशों की यात्राएं (घुमने-फिरने) नहीं करना चाहिए. विदेशों में शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए. ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे तो मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 वर्ष होंगे तो हम युवा पीढ़ी को विकसित India सौपेंगे.

Prime Minister ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे. इसलिए देशवासियों आइए हम पुरुषार्थ में कमी न रखें. हमारी नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए खुशियां भी मनाईये, संकल्प कीजिए. संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चल पड़िए. बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.

एसडी/एएस

Leave a Comment