दीपावली से पहले बंगाल की नई औद्योगिक नीति होगी जारी, जमीन और प्रोत्साहन में पारदर्शिता: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 14 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Wednesday को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य Government की नई औद्योगिक नीति, जिसे आगामी दीपावली त्योहार से ठीक पहले जारी किया जाएगा, में पारदर्शी भूमि नीति के साथ-साथ राज्य में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन नीति भी शामिल होगी.

उन्होंने यह घोषणा पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के औद्योगिक शहर हल्दिया में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के 6,000 करोड़ रुपए के फिनोल और एसीटोन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर की. यह जिला Chief Minister का गृह जिला भी है.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “नई औद्योगिक नीति बनाने का काम जिस मंत्रियों के समूह को सौंपा गया था, उसने इस बारे में प्रस्ताव पहले ही सौंप दिए हैं. दीपावली से पहले, अंतिम औद्योगिक नीति उद्योग जगत के सामने पेश की जाएगी. नई नीति में जमीन और प्रोत्साहन (इंसेंटिव) से जुड़ी पारदर्शी नीतियां भी होंगी. प्रोत्साहन नीति में निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं, जैसे बिजली शुल्क पर सब्सिडी, का विवरण होगा.”

इस मौके पर बोलते हुए Chief Minister ने पश्चिम बंगाल की पिछली लेफ्ट फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस Governmentों पर भी निशाना साधा और दोनों Governmentों पर राज्य में औद्योगिक माहौल को व्यवस्थित रूप से बर्बाद करने का आरोप लगाया.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “1977 से 2011 तक चले 34 साल के लेफ्ट फ्रंट शासन के दौरान उग्र ट्रेड यूनियनवाद और उद्योगपतियों पर हमलों के कारण कई औद्योगिक इकाइयां पश्चिम बंगाल से चली गईं. इसके बाद, 2011 से 2026 तक चले तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन में राज्य Government की गलत जमीन नीतियों, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली ने उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल से दूर कर दिया. अब आगे बढ़ने और उस बुरे दौर से बाहर निकलने का समय आ गया है.”

उन्होंने यह वादा भी किया कि राज्य Government औद्योगिक मोर्चे पर इस तरह काम करेगी कि अगले एक साल में पश्चिम बंगाल पूरे देश के उद्योगपतियों के लिए ‘औद्योगिक डेस्टिनेशन’ बन जाएगा.

Chief Minister ने कहा, “एक साल के भीतर उद्योगपतियों का नया लक्ष्य ‘चलो बंगाल’ होगा. आने वाले दिनों में राज्य में औद्योगिक निवेश की लहर को कोई नहीं रोक सकता. पश्चिम बंगाल ‘डबल-इंजन’ Government के साथ आगे बढ़ेगा. आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक औद्योगिक निवेश होगा.”

–

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment