
Mumbai , 2 सितंबर . दिवंगत Bollywood Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. करीब छह साल पुराने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अब बड़ा फैसला सुनाते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करने को भी कहा गया है.
दरअसल, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की थी. उनकी मांग थी कि मामले में First Information Report दर्ज की जाए और जांच सीबीआई को सौंपी जाए. उनका आरोप है कि दिशा की मौत सामान्य तरीके से नहीं हुई थी और मामले की पहले हुई जांच में कई सवालों का सही जवाब नहीं मिला. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अब सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया है.
एडवोकेट नीलेश ओझा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब सीबीआई इस मामले में First Information Report दर्ज करेगी और जांच आगे बढ़ाएगी. इसके लिए सीनियर अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. दिशा के पिता का बयान भी दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा पहले की जांच से जुड़े रिकॉर्ड भी सीबीआई को सौंपे जाएंगे, ताकि एजेंसी मामले की शुरुआत से जांच कर सके.”
उन्होंने आगे कहा, “कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिसके भी खिलाफ सबूत मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही, बिना सबूत के किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए. अगर सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट फाइल करती है, तो हमें आपत्ति करने और प्रोटेस्ट पिटीशन फाल करने का अधिकार होगा. हमें पूरा विश्वास है कि सच की जीत होगी.”
वहीं दिशा के पिता सतीश सालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इस फैसले का मुझे 6 साल से इंतजार था. मैं अपनी बेटी को खो चुका हूं. मुझे विश्वास है सीबीआई गहराई से इस मामले में जांच करेगी. सीबीआई जांच के आदेश मिलने पर मैंने कोर्ट के जज को इसका शुक्रिया अदा भी किया.”
पूरे मामले की बात करें तो दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को Mumbai के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद हुई थी. उस समय दिशा की उम्र 28 साल थी. वह सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं और कुछ समय तक Actor सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर भी रही थीं. दिशा की मौत के कुछ ही दिनों बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी Mumbai स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. दोनों घटनाओं के बीच कुछ ही दिनों का अंतर होने के कारण दिशा की मौत को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे थे.
दिशा की मौत के बाद Mumbai Police ने शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के तौर पर दर्ज किया था. बाद की जांच में Police ने इसे आत्महत्या बताया. Police की ओर से यह भी कहा गया कि जांच के दौरान किसी आपराधिक साजिश या किसी तरह के यौन हमले के सबूत नहीं मिले. मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई थी.
लेकिन दिशा के पिता सतीश सालियान जांच से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि मामले की ठीक से जांच नहीं हुई. उन्होंने अपनी याचिका में नए सिरे से जांच और First Information Report दर्ज करने की मांग की. उनका आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की गई है.
–
पीके/एएस