दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

New Delhi, 8 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को सभी खुदरा शराब की दुकानें बंद रहेंगी. दिल्ली Government के आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और एहतियाती कदम के तौर पर यह फैसला लिया गया है.

सर्कुलर के अनुसार, दिल्ली Police से प्राप्त इनपुट और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. आदेश के तहत एल-6, एल-6 एंड एल-6एफजी, एल-8, एल-10 तथा एल-8 एंड एल-14 श्रेणी के लाइसेंस वाली सभी रिटेल शराब दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह बंद रहेंगी.

आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी किया गया है. इसके तहत Governmentी और निजी, दोनों तरह की शराब की दुकानों पर रोक लागू रहेगी.

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Political गतिविधियां तेज हैं. विभिन्न विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है.

राजधानी में हाल के दिनों में हुए Political प्रदर्शनों को लेकर भी विवाद बढ़ा है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए हैं.

दिल्ली Police के कुछ जवानों ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला किया गया, उन्हें धक्का देकर गिराया गया और लात-घूंसों से मारा गया. एक महिला constable ने भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें चोटें आई थीं.

Police के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे. इन घटनाओं को लेकर दिल्ली Police ने कई First Information Report भी दर्ज की हैं और मामले की जांच जारी है.

प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में दो दिनों के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment