Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली में 15.45 लाख परिवारों को एलपीजी सहायता राशि मिली, खातों में भेजे गए 141.88 करोड़ रुपए

दिल्ली में 15.45 लाख परिवारों को एलपीजी सहायता राशि मिली, खातों में भेजे गए 141.88 करोड़ रुपए

नई दिल्‍ली, 10 नवंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Tuesday को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 15 लाख से अधिक पात्र राशन कार्डधारक परिवारों को एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की. Chief Minister ने एक बटन दबाकर ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (डीबीटी) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि भेजी.

लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे गए. इस कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी और चंदन चौधरी सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे.

इस मौके पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली Government अपने वादों को पूरा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे. होली और दीपावली के दौरान राशन कार्डधारक परिवारों को आर्थिक सहायता देने की योजना इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है. Government का उद्देश्य त्योहारों के समय परिवारों को आर्थिक मदद देना और उनके घरेलू खर्चों का बोझ कम करना है. सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजने से यह प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मदद सही लाभार्थियों तक पहुंचे.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपावली सिर्फ रोशनी और जश्न का त्योहार नहीं है, बल्कि खुशियां बांटने और एक-दूसरे का साथ देने का भी मौका है. उन्होंने कहा कि Government की यह पहल त्योहारों के दौरान दिल्ली के राशन कार्डधारक परिवारों को आर्थिक सहायता देने और उनकी खुशियों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Government ने होली और दीपावली के मौके पर राशन कार्डधारक परिवारों को एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई थी. इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, इस दीपावली पर दिल्ली भर के 15,45,994 परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए कुल 141.88 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए.

लाभार्थियों में Prime Minister उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 1,24,964 परिवार और गैर-पीएमयूवाई श्रेणी के 14,21,030 परिवार शामिल थे. पीएमयूवाई के तहत आने वाले प्रत्येक परिवार को 642 रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जबकि गैर-पीएमयूवाई श्रेणी के परिवारों को 942 रुपए की सहायता दी गई. इस पहल का उद्देश्य साल के दो प्रमुख त्योहारों के दौरान परिवारों को आर्थिक मदद देना और उनके घरेलू खर्चों का बोझ कम करना है.

दिल्ली Government ने इस योजना के तहत आर्थिक सहायता देने के लिए ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (डीबीटी) व्यवस्था को अपनाया है. इस व्यवस्था के माध्यम से, सहायता राशि सीधे परिवार के मुखिया के बैंक खाते में भेजी जाती है, जो उनके आधार नंबर से जुड़ा होता है. योजना को सही ढंग से लागू करने के लिए लाभार्थियों की पहचान की जाती है, राशन कार्ड के विवरण की जांच की जाती है और जरूरी डेटा का मिलान किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सहायता केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंचे.

पारदर्शिता बनाए रखने और दोहरे भुगतान, फंड के दुरुपयोग या किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए निगरानी और ऑडिट की व्यवस्था भी की गई है.

–

एएसएच/एबीएम

Share