
New Delhi, 25 अगस्त . दिल्ली-एनसीआर में Tuesday सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग की ओर से अगले दो से तीन घंटों के लिए पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, और वेस्ट दिल्ली में तेज हवाओं (लगभग 60 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने, तूफान, और भारी बारिश की बहुत ज्यादा आशंका है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है.
सुबह से ही बारिश शुरू होने की वजह से कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. इससे लोगों को ऑफिस जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से पहले तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसे रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ ही मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.
वहीं, केरल के कन्नूर, कासरगोड, कोझिकोड, लक्षद्वीप, मलप्पुरम, त्रिशूर, वायनाड; Madhya Pradesh के छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़; Haryana के पानीपत, सोनीपत और उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में भी तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ ही मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति देखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी अन्य सलाहों का पालन करें.
–
एसडी/एएस