
New Delhi, 13 अक्टूबर . दिल्ली के रनहौला थाने के विकास नगर इलाके में Sunday को एक बदमाश मोनिश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. Police ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज को अपने पास रख लिया है, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं. Police अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट जिला से रनहौला Police को शाम करीब साढ़े पांच बजे जानकारी मिली थी. आरोपियों की पहचान हो गई है, जिनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, विकास नगर निवासी मोनिश परिवार के साथ रहता था. उसके खिलाफ दस मामले दर्ज थे, जिसमें वसूली, लूट, चोरी आदि हैं. वह रनहौला Police का घोषित बदमाश था. जब वह प्रधान चौक के पास किसी से मिलने आया था, उसी वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उसको कई गोलियां मारी, जिसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए थे. उसको तुरंत नजदीक के माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके ठिकानों पर छापेमारी कर उनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मोनिश की हत्या करने का आरोप जिन बाइक सवार हमलावरों पर है उनके ऊपर भी पहले के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police जिनकी जांच कर रही है.
इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद के धुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी. इन लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर रोजाना झगड़े होते थे. तीनों ने मिलकर बहू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए और मारपीट कर जान से मार दिया.
अलीगढ़ जिले के जलालपुर गांव (थाना पिसावा) के रहने वाले राहुल राठी ने मधुबन बापूधाम थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी. उन्होंने बताया कि उनकी बहन रेनू की हत्या उसके पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार और सास रोहताशी ने मिलकर की है. तीनों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर जान से मार दिया. Police ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था.
–
ओपी/एएस