‘दिल्ली में पुलिस ने निर्दयतापूर्ण व्यवहार किया’, शिवसेना (यूबीटी) ने ‘सामना’ में केंद्र सरकार की निंदा की

Mumbai , 13 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से मुखपत्र ‘सामना’ में Tuesday को केंद्र Government पर दिल्ली में आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठियां चलाने का आरोप लगाया गया है. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र में लिखा गया, “दिल्ली और Mumbai की Police बेकाबू होकर आंदोलनकारियों की पिटाई कर रही है.”

शिवसेना (यूबीटी) ने ‘सामना’ में कहा, “बिना किसी कारण के आंदोलनकारियों पर लाठियां मत चलाओ, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद दिल्ली और Mumbai की Police बेकाबू होकर आंदोलनकारियों की पिटाई कर रही है. लोगों के एकत्र होने और शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने पर सर्वोच्च न्यायालय ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन सत्याग्रहियों के विरुद्ध भारी बल प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है.”

‘सामना’ में आरोप लगाया गया है, “दिल्ली में महिला सत्याग्रहियों और महिला पत्रकारों के साथ Police ने निर्दयतापूर्ण व्यवहार किया. पुरुष Policeकर्मियों ने उनके शरीर के साथ छेड़छाड़ की. सांसद जॉन ब्रिटास, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एमए बेबी और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पी. विजयन जब शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर रहे थे, तब Police ने उन्हें घसीटकर बंदी वाहन में ठूंस दिया. सांसद ब्रिटास की Police ने पिटाई भी की. दिल्ली Police का वही भूत अब Mumbai Police के भीतर भी प्रवेश कर गया है. शिवाजी पार्क क्षेत्र में सत्याग्रह कर रहे बच्चों को बेरहमी से घसीटकर वाहनों में ठूंस दिया गया. इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हैं.”

शिवसेना (यूबीटी) ने सामना में कहा, “भारतरत्न, पद्मश्री, पद्मभूषण, ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोग Government के ‘गुलाम’ बन गए हैं. रंगमंच के महान कलाकार और अभिनेत्रियां बच्चों पर हो रहे अत्याचार को खुली आंखों से देखकर भी ‘तानाशाही’ का समर्थन कर रहे हैं. ये बुद्धिजीवी India की परिस्थितियों को अपनी आंखों से देख रहे हैं. इनमें से 90 प्रतिशत लोग Government की ‘चापलूसी’ करने में ही अपनी धन्यता मानते हैं.”

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र में आगे लिखा गया, “पर्दे पर और नाटकों में नायक बड़े-बड़े जोशीले संवाद बोलते हैं, लेकिन जब देश संकट में होता है, तब वे अपने मुंह पर पट्टी बांधकर बैठ जाते हैं. ‘लाड़ली बहना’ योजना के लाभार्थियों की तरह ये बुद्धिजीवी भी Government से मिलने वाले लाभों के भागीदार हैं. इनमें से कुछ लोगों की आवाज अवश्य बुलंद है और वे निर्भीकता से अपनी राय रखते हैं. वे राष्ट्रभक्ति पर आधारित फिल्मों में अभिनय करते हैं, लेकिन सत्ताधारियों की ‘मनमानी’ और ‘तानाशाही’ शुरू होते ही यही लोग Government के गुणगान में लग जाते हैं. इसीलिए प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, इमरान खान और यहां तक कि जया बच्चन जैसे कलाकार अधिक राष्ट्रवादी सिद्ध होते हैं.”

‘सामना’ में लिखा गया, “पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी Police के लाठीचार्ज के विरोध में निर्भीक रुख अपनाकर अपनी अंतरात्मा के जीवित होने का प्रमाण दिया है. जिन्हें हम और आप प्रसिद्ध हस्तियां मानते हैं, वे केकड़े की भुजाओं की तरह प्रभावहीन हो गए हैं. आज ये लोग Government के पक्ष में खड़े हैं. अर्थात वे मतों की चोरी और ‘तानाशाही’ का समर्थन कर रहे हैं. कल सत्ता बदलते ही वे राहुल गांधी के समर्थक या उद्धव ठाकरे के अनुयायी बन जाएंगे, ऐसी आशंका है. ऐसे अवसरवादियों को तब अपने आसपास भी भटकने न देना. अन्यथा आज संघर्ष कर रहे और Police तथा Government के दमनचक्र का शिकार बने युवाओं के त्याग का अपमान होगा.”

‘सामना’ में आगे लिखा गया, “जो बुद्धिजीवी कायरतापूर्वक अत्याचार होते हुए देख रहे हैं, वे समाज के शत्रु हैं. देश और समाज के लिए उनका कोई उपयोग नहीं है. डरपोक और स्वार्थी लोगों का यह समूह किसी काम का नहीं है. देश में ‘गृहयुद्ध’ अर्थात अराजकता जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. दिल्ली एक Police थाने में बदल गई है. छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियों को निर्लज्जतापूर्वक पीटा जा रहा है. हालांकि इस पर एक शब्द भी न बोलने वाले Prime Minister चेन्नई जाकर वहां ‘मेट्रो’ की प्रस्तुति देख रहे हैं और विकास पर भाषण दे रहे हैं.”

‘सामना’ में आगे लिखा गया, “भारतरत्न, पद्मश्री और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वालों, देश तुम्हारी लाचारी और कायरता को कभी नहीं भूलेगा! सबका हिसाब हो चुका है!”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment