दिल्ली में ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 28 सितंबर . राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police को बड़ी सफलता मिली है. कमला मार्केट थाना Police ने शिवाजी पार्क, मिंटो रोड के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 2.597 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.

Police ने आरोपी के खिलाफ कमला मार्केट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत First Information Report नंबर 309/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जब्त नशीले पदार्थ को सील करके Police ने कब्जे में ले लिया है. Police के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police नशीले पदार्थों के अवैध कब्जे, बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच’ चला रही है.

इसी अभियान के तहत 26 सितंबर को हेड कॉन्स्टेबल अनिल और कॉन्स्टेबल वीरेंद्र कमला मार्केट थाने के इलाके में गश्त कर रहे थे. शाम करीब 5 बजे जब Police टीम मिंटो रोड पर शिवाजी पार्क बस स्टैंड के पास पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को संदिग्ध बैग ले जाते हुए देखा.

Policeकर्मियों को देखते ही वह व्यक्ति तेजी से मिंटो रोड की ओर भागने लगा. संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए Police टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बैग के अंदर एक सफेद रंग की पॉलीथीन मिली, जिसमें गांजे जैसा पदार्थ था. वजन करने पर वह 2.597 किलोग्राम पाया गया.

मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और एसआई रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुनीश कुमार प्रजापति (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई, जो डीडीयू मार्ग, New Delhi का निवासी है और मूल रूप से संभल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

Police ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ आई.पी. एस्टेट थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है. लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ दिल्ली के मोरी गेट इलाके में मिठाई पुल के पास एक व्यक्ति से लिया था और आसानी से पैसे कमाने के लिए इसे इलाके से गुजरने वाले लोगों को बेचता था. उसने यह भी बताया कि वह अपनी आजीविका चलाने के लिए शादी-ब्याह और पारिवारिक कार्यक्रमों में रसोइए, खासकर तंदूर कुक का काम करता था.

Police अधिकारियों का कहना है कि गश्त कर रहे कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण संदिग्ध को पकड़ा जा सका. यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police के लगातार प्रयासों को दर्शाती है.

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर की पहचान करने, उसे पकड़ने और पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है.

–

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment