
New Delhi, 23 सितंबर . दिल्ली बार एसोसिएशन ने नए ट्रैफिक चालान सिस्टम को लागू करने से जुड़े मुद्दों को लेकर Wednesday को एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के सभी अदालतों में होने वाली हड़ताल पर रोक लगा दी है, जिसके तहत Thursday को दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा.
इस दौरान दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की. इस बैठक में Chief Minister रेखा गुप्ता के साथ कानून मंत्री और परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे. बैठक में सीएम ने नए नोटिफिकेशन के अमल पर रोक लगाने का फैसला लिया. इस दौरान वकीलों ने नए सिस्टम को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं.
बैठक में वकीलों के सुझावों पर विचार के बाद आगे ठोस समाधान निकाला जाएगा, ऐसा कहा गया. बैठक में वकीलों की चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है. दिल्ली में ट्रैफिक चालान के निपटारे के नए सिस्टम के लागू होने पर फिलहाल बार एसोसिएशन ने रोक लगा दी है.
दिल्ली Government ने नए चालान सिस्टम पर वकीलों की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बात ध्यान से सुनी. दिल्ली Government ने दिल्ली में नए चालान सिस्टम को लागू करने को लेकर वकीलों की चिंताओं को गंभीरता से लिया है.
इसको लेकर मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में नए चालान सिस्टम को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर वकीलों की ओर से एक ज्ञापन मिला है. इस ज्ञापन को जांच के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट भेजा जा रहा है और इसे एलडी और सीएम के ध्यान में भी लाया जाएगा. तब तक ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को निर्देश दिया जा रहा है कि वे 14 सितंबर 2026 की नोटिफिकेशन के लागू होने की प्रक्रिया को रोक दें.
इसी के तहत 24 सितंबर को वकीलों का काम से दूर रहने का फैसला फिलहाल टाला गया है और 24 सितंबर का प्रस्तावित विरोध मार्च भी स्थगित कर दिया गया है.
–
डीके/डीकेपी