
New Delhi, 1 जुलाई . दिल्ली Police के पूर्वी जिले की ऑटो चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) ने Wednesday को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से एक संभावित हिंसक अपराध को नाकाम किया जा सका.
पूर्वी जिला Police द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी की पहचान पूर्वी विनोद नगर निवासी लक्ष्य चावला उर्फ लकी के रूप में हुई है.
Police ने बताया कि पांडव नगर Police स्टेशन में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह अभियान दिल्ली Police द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में हथियारों के अवैध कब्जे और आपूर्ति के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत किया गया था.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “पूर्वी जिले की एएटीएस ने अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.”
Police ने बताया कि यह गिरफ्तारी 28 जून को पूर्वी विनोद नगर इलाके में अवैध हथियार ले जा रहे एक व्यक्ति के संबंध में प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद की गई है.
सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए एएटीएस की एक टीम ने पूर्वी विनोद नगर में डीटीसी बस डिपो के पास जाल बिछाया और संदिग्ध को पकड़ लिया.
विज्ञप्ति में कहा गया, “संदिग्ध को पकड़ने के साथ ही अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.”
Police ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने निजी दुश्मनी निकालने के लिए यह हथियार खरीदा था.”
Police ने बताया, “आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बरामद पिस्तौल को अपने प्रतिद्वंद्वी से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हासिल किया था.”
अधिकारियों ने बताया कि हथियार के स्रोत का पता लगाने और आरोपी के किसी भी संभावित आपराधिक संबंध की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.
यह अभियान पूर्वी जिले के एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में एसीपी (ऑपरेशन) पवन कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में चलाया गया. टीम में एसआई विक्रम सिंह, एसआई संदीप सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, एएसआई राजीव कुमार, एएसआई मुनेंद्र, एएसआई प्रवीण, एएसआई सत्यवीर, एएसआई दीपक त्यागी, हेड constable विक्रांत और हेड constable अश्विनी शामिल थे.
Police ने कहा कि यह सफल अभियान खुफिया जानकारी पर आधारित Policeिंग और अवैध हथियारों के खिलाफ निवारक कार्रवाई पर बल के निरंतर ध्यान को दर्शाता है.
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, “समय पर की गई कार्रवाई ने अवैध हथियार के संभावित दुरुपयोग को रोका और निवारक Policeिंग प्रयासों को मजबूत किया.”
आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध था या नहीं. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि वह इस हथियार का इस्तेमाल किसी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाला था या नहीं.
–
एसएचके/एएस