
New Delhi, 12 सितंबर . दिल्ली Police ने एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब के जीरकपुर से अगवा की गई नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया है. इस मामले में Police ने एक नाबालिग युवक को भी हिरासत में लिया है.
अधिकारियों ने Saturday को बताया कि तत्परता, पेशेवर जांच और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली Police ने पंजाब के जीरकपुर से 14 साल की नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया. उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 16 साल के लड़के को भी पकड़ा. यह कामयाबी खुफिया जानकारी जुटाने, तकनीकी निगरानी और Police टीम की तेज कार्रवाई से मिली, जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति दिल्ली Police की प्रतिबद्धता को दिखाती है.
Police ने बताया कि 5 सितंबर को India नगर में 14 साल की लड़की के अपहरण के संबंध में First Information Report दर्ज की गई. केस दर्ज होने के तुरंत बाद जांच को प्राथमिकता दी गई और नाबालिग लड़की व उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले लड़के का पता लगाने के लिए खास कोशिशें की गईं.
इस संबंध में एक Police टीम का भी गठन किया गया. टीम ने कई तरीकों से लगातार ऑपरेशन चलाया, जिसमें cctv फुटेज का बारीकी से विश्लेषण, खुफिया जानकारी जुटाना, तकनीकी निगरानी और दिल्ली भर में संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी शामिल थी.
जुटाई गई जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए Police टीम पंजाब के जीरकपुर गई और ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के नतीजे में अगवा की गई नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और 16 साल के लड़के को पकड़ लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.
–
डीसीएच/