
New Delhi, 7 सितंबर . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाने की Police ने एक युवक की हत्या के मामले को महज चार घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है. Police ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
Police के अनुसार, 6 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान साहिल (19 वर्ष) पुत्र फहीम निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. वह चौहान बांगर की गली नंबर-4 स्थित एक पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता भी था.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पर उसी फैक्ट्री में काम करने वाले उसके एक सहकर्मी ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया था. सूचना मिलते ही फोरेंसिक साइंस टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए.
मामले में First Information Report 7 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत जाफराबाद थाने में दर्ज की गई और जांच शुरू की गई.
Police की विशेष टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए. इसके बाद करीब चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी साहिल (21 वर्ष) निवासी गौतमपुरी, दिल्ली, और उसके 15 वर्षीय नाबालिग साथी को पकड़ लिया गया.
Police ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.
पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से मृतक के साथ काम कर रहा था. आरोप है कि इंस्टाग्राम पर की गई एक आपत्तिजनक और गालीगलौज वाली टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई थी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई और युवक की मौत हो गई.
Police के मुताबिक, पकड़ा गया नाबालिग आरोपी का मित्र है और पिछले तीन दिनों से उसके साथ रह रहा था.
जाफराबाद थाने की Police ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. Police अब बरामद चाकू के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी