Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली: चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में मलबे से चौथा शव बरामद, राहत-बचाव कार्य जारी

दिल्ली: चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में मलबे से चौथा शव बरामद, राहत बचाव कार्य जारी

दिल्ली: चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में मलबे से चौथा शव बरामद, राहत-बचाव कार्य जारी

New Delhi, 7 नवंबर . दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के हादसे के बाद Saturday को मलबे से एक और शव बरामद किया गया. इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.

अधिकारियों के अनुसार, “अजमेरी गेट स्थित सतारा गली में ढही इमारत के मलबे में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक और (चौथा) शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.”

उन्होंने बताया कि शव को आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए एम्बुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.

इससे पहले Saturday को ही मलबे से तीसरा शव निकाला गया था. अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के हनुमान नगर निवासी पंकज शर्मा (40) के रूप में हुई.

बचाव अधिकारियों ने बताया, “अब तक मलबे से कुल पांच लोगों को निकाला गया है, जिनमें तीन मृतक और दो घायल शामिल थे. दोनों घायलों का इलाज किया जा चुका है और उनकी हालत अब स्थिर है.”

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत Thursday को ढह गई थी. अधिकारियों के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सितारा गली से सुबह 9:50 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी.

इसके बाद दिल्ली Police, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया.

Thursday को मलबे से दो शव बरामद किए गए थे, जबकि एक घायल व्यक्ति को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था.

Police के अनुसार, दिल्ली के चावड़ी बाजार क्षेत्र में जिस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, वह अवैध था और इमारत भी सुरक्षित नहीं थी.

इस बीच, हादसे के बाद एमसीडी ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को निलंबित कर दिया है. वहीं, ठेकेदार के खिलाफ First Information Report भी दर्ज की गई है.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

–

एएमटी/डीकेपी

Share