
New Delhi, 21 सितंबर . दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में Sunday देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई. एक परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौटा तो पाया कि उनके घर में चोरी हुई है और घर का सामान बिखरा पड़ा है. कुछ ही समय के भीतर घर से नगदी और सोने के गहने गायब हो गए थे.
यह घटना संगम विहार के शनि बाजार क्षेत्र में हुई. दिल्ली Police और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पड़ोसियों ने बताया कि जिस दौरान चोरी हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था. घर में से ज्वैलरी और नगदी चोरी हुआ है.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक पड़ोसी ने कहा, “मैं तकरीबन 12 बजे अस्पताल से घर लौटा था. यहां काफी भीड़ जमा थी और Police अधिकारी ऊपर मौजूद थे, जो जांच कर रहे थे कि घटना कैसे और कब हुई.”
उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 8 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि चोर ऊपर से, नीचे से या बगल से अंदर आए थे. पड़ोसी ने कहा, “घटना के समय मैं वहां मौजूद नहीं था, मुझे बस इतना पता है कि अलमारी, दरवाजे और कांच टूटे हुए मिले, जिससे काफी नुकसान हुआ है.”
पड़ोसी ने कहा कि मेरी बेटी अस्पताल में भर्ती है. मैं थक चुका था, इसलिए परिवार के लोगों से ज्यादा जानकारी पता नहीं कर पाया.
एक अन्य पड़ोसी ने कहा, “घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. परिवार के लोग एक रिश्तेदारी में गए हुए थे. रात के समय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घर में से नगदी और गहने चोरी हुए हैं. घर के अंदर ताले तोड़कर चोरी गई की.
उन्होंने कहा कि वह किस रास्ते से घर के अंदर घुसे इसका पता नहीं है. वे चोरी करके वहां से भाग भी निकले. जब परिवार घर लौटा था, तब चोरी की वारदात का पता चला. परिवार के लोगों ने घर की स्थिति देखने के बाद शोर मचाया था. इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.”
पड़ोसी ने बताया कि चोरी की सूचना Police को दी गई. इसके बाद Police टीम देर रात में यहां आई और जांच पड़ताल की.
–
डीसीएच/