
New Delhi, 12 सितंबर . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग से सनसनी फैल गई. कुछ अज्ञात लोगों ने Friday रात कथित तौर पर तीन घरों के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और पास में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. सूचना के बाद Police मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है.
गोलीबारी की यह घटना नंद नगरी थाना इलाके के डी-2 ब्लॉक में हुई. अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें परिवारों के लोग बाल-बाल बचे. वहीं, एक वीडियो में अज्ञात हमलावर गोली चलाते हुए और पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दिए.
एक महिला ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमारे घरों पर करीब 50 अज्ञात लोगों ने हमला किया. सभी लोगों ने मास्क लगा रखे थे.
महिला ने आरोप लगाया कि 7 साल पहले उनकी बेटी को लेकर एक विवाद हुआ था. इसके बाद से अक्सर घर के बाहर फायरिंग की जाती है और कभी पथराव किया जाता है. हमारे लड़कों को मारा पीटा जाता है. उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है. हमारे बच्चों को गोली मारने की भी धमकी दी जाती है.
पीड़िता ने कहा कि देर रात भी हमारे तीन घरों पर हमले हुए हैं. यहां फायरिंग और पथराव किया गया है. परिवार के सभी लोग ऊपर थे. अगर हम लोग ऊपर नहीं होते तो परिवार के किसी सदस्य की जान जा सकती थी. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को लगातार खतरा है.
इससे पहले, Friday को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक युवक ने पड़ोस में एक महिला पर फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली. इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई.
शुरुआती जांच में पता चला कि नीरज ने पहले पड़ोस में रहने वाली राजवती पर गोली चलाई और फिर रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने घटना में घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में लीला राम के बेटे नीरज (32 वर्ष) को खून से लथपथ हालत में पाया गया था और पास ही एक रिवॉल्वर पड़ी मिली. शुरुआती जांच में पता चला कि रिवॉल्वर का लाइसेंस मृतक नीरज के पिता के नाम पर था. वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटना वाली जगह से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए.
–
डीसीएच/