दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, हमले में छोटा भाई भी घायल

New Delhi, 20 सितंबर . दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में एक प्रॉपर्टी डीलर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना में मृतक प्रॉपर्टी डीलर का भी भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मृतक की पहचान 48 वर्षीय मंजीत सिंह के रूप में हुई. परिजनों ने एक परिवार पर मंजीत सिंह की हत्या और उसके दूसरे भाई से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. मृतक की बहन ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मंजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई है.

उन्होंने कहा, “मेरे भाई को बुरी तरह पीटा गया. आरोपियों ने उसे वहीं मौके पर ही मार डाला.”

रज्जी चौधरी नाम की महिला पर आरोप लगाते हुए मंजीत की बहन ने कहा, “रज्जी चौधरी अपने पति, बेटों और बेटी के साथ मौजूद थी. वे सभी इसमें शामिल थे और सबने मिलकर उसे मारा. उन्होंने मंजीत के सिर पर वार किया. मेरे भाई के सिर पर किसी चीज से चोट पहुंचाई. सिर पर चोट लगने से वह गिर पड़ा. गिरने के बाद वे सभी लोग उस पर टूट पड़े और लगातार लात-घूंसे बरसाते रहे. उन्होंने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.”

मंजीत की बहन ने कहा कि जब हमें फोन आया तो हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. वहां रज्जी चौधरी लगातार भाई को पीट रही थी. मेरे दूसरे भाई ने उसको पकड़ा तो परिवार के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की है. मेरे छोटे भाई का पैर तोड़ दिया गया है. उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं.

उन्होंने बताया कि रज्जी चौधरी और उसके पति के अलावा चार लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है. मंजीत की बहन ने Police से मांग की कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए.

फिलहाल, दिल्ली Police मामले की जांच में जुटी हुई है.

डीसीएच/

Leave a Comment