
New Delhi, 11 अक्टूबर . दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत पर निशाना साधा गया है. सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता के एक ‘एक्स’ पोस्ट पर सवाल करते हुए उन्हें घेरा था. इसका जवाब देते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस का यही असली चेहरा है.
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सुप्रिया जी, दिल्ली की चुनी हुई महिला Chief Minister को ‘पागल’ और ‘दो कौड़ी की ट्रोल’ कहना? यही है कांग्रेस का असली चेहरा! सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, जवाब दीजिए! “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का ढोल पीटने वाली पार्टी की प्रवक्ता एक महिला Chief Minister को सरेआम गालियां दे रही है और आप चुप हैं, या यह नारा सिर्फ वोट बटोरने का ढोंग था?”
मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से आगे लिखा गया, “सड़कों पर तांडव आपके साथियों ने किया, Police पर हमला आपके लोगों ने किया और अब उपद्रवियों को “देश के युवा” बताकर बचा रही हैं. किसी बेटी के साथ बदसलूकी हुई है तो दोषी को सजा मिलेगी, चाहे वह किसी भी दल का हो. दंगाइयों की वकालत बंद कीजिए. दिल्ली सब देख रही है और जवाब भी देगी.”
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने Saturday रात को social media पर पोस्ट कर लिखा था, “आप पागल हो गईं हैं क्या? आपने लड़कियों के साथ हुई बदसलूकी देखी? आप दिल्ली Police का किस चीज के लिए साधुवाद कर रही हैं? देश के युवाओं को राक्षसों की तरह पीटने के लिए? गुंडों के आगे मूकदर्शक बने रहने के लिए दिल्ली की महिला Chief Minister हैं आप, दो कौड़ी की ट्रोल तो न बनिए.”
बता दें कि दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया था, “दिल्ली की सड़कों पर आज जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस+आप+लेफ्ट+सीजेपी के लोगों ने विरोध के नाम पर खुलेआम तांडव किया. शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी दिल्ली Police और सभी सुरक्षा बलों को उकसाया गया और जानबूझकर टकराव की स्थिति पैदा करने प्रयास किया गया.”
सीएम रेखा ने आगे लिखा था, “दिल्ली के मेरे भाई-बहनों, आपने इस कठिन समय में जिस धैर्य और समझदारी का परिचय दिया, उसके लिए हम आपके आभारी हैं. आंदोलनजीवियों ने दिल्ली के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने का पूरा प्रयास किया लेकिन हमारी Police और सुरक्षा बलों की कर्तव्यनिष्ठा के चलते सब ठीक रहा.”
Chief Minister की ओर से लिखा गया था, “मैं दिल्ली Police के जवानों को विशेष रूप से साधुवाद देती हूं. उन्होंने धैर्य नहीं खोया. पूरी जिम्मेदारी और सूझबूझ से हालात को संभाला और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सामान्य जनजीवन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आने पाए. कानून अपना काम पूरी दृढ़ता से करेगा.”
–
एसडी/पीएम