
New Delhi, 23 अगस्त . दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए Sunday की सुबह खुशनुमा रही. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया. राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही बरसात का दौर जारी रहा.
मौसम विभाग के अनुसार, Sunday को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है. दिल्ली में Monday को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास खराब मौसम की स्थिति रहने की संभावना है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अभी सामान्य है. आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो, इसके लिए हमारी ग्राउंड टीमें सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर पूरी लगन से काम कर रही हैं. उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.
Sunday को उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बनारस, प्रयागराज, समेत 13 जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग की ओर से देश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है. उत्तर-पूर्व Madhya Pradesh के ऊपर बने मौसम तंत्र और बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए दबाव के कारण मध्य और पूर्वी India के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके में या हर जगह बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम India के बाकी हिस्सों में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि 23 से 28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं, 23 से 28 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी काफी भारी बारिश की आशंका है.
–
एसडी/एएस