दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

New Delhi, 12 अक्टूबर . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Monday सुबह राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और Haryana के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अगले कुछ घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है.

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है. विभाग के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, New Delhi, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है. इन इलाकों में हवा की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. साथ ही बिजली कड़कने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटा से अधिक की भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली के अलावा Haryana और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Haryana के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और सोनीपत में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. बारिश की तीव्रता 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और संभल में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है.

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें. सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखें और बाढ़ या जलभराव की आशंका वाले इलाकों से बचें.

लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी ले लें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें.

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment