त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर . त्रिनिदाद की Prime Minister कमला पर्सद-बिसेसर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के दौरान India के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर चर्चा की.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमने अधिक आर्थिक सहयोग, व्यापार में वृद्धि और विकास परियोजनाओं के लिए एक्जिम बैंक से फंडिंग के जरिए टीएंडटी (त्रिनिदाद और टोबैगो)-India संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. हमारी पुरानी दोस्ती लगातार बढ़ रही है.”

वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने त्रिनिदाद की Prime Minister से मुलाकात पर खुशी जाहिर की. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने “Prime Minister मोदी की यात्रा के दौरान की गई प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति पर ध्यान दिया.”

पिछले साल जुलाई में हुई यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने त्रिनिदाद के प्रमुख शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए 2,000 लैपटॉप देने, वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में हिंदी और भारतीय अध्ययन में अकादमिक पदों के पुनरुद्धार के लिए प्रावधान और 800 लोगों के लिए कृत्रिम अंग प्रदान करने पर सहमति जताई थी.

India ने त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) पर एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिसके तहत New Delhi को हर साल पांच परियोजनाओं के लिए 50,000 डॉलर देगी. एक अन्य समझौते के तहत India को विदेश मंत्रालय में बिजली उत्पादन के लिए एक सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम स्थापित करना था.

गौरतलब है कि त्रिनिदाद में भारतीय मूल के लगभग 575,000 लोग रहते हैं, जो कैरेबियन देश की आबादी का लगभग 42 प्रतिशत हैं. Prime Minister मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हुई जब त्रिनिदाद 1845 में भारतीय प्रवासियों के त्रिनिदाद और टोबैगो आगमन की 180वीं वर्षगांठ मना रहा था.

इससे पहले मई में, विदेश मंत्री एस जयशंकर की कैरेबियन देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान India और त्रिनिदाद व टोबैगो ने पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और आयुर्वेद सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश और सीएआरआईकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन को सौर ऊर्जा संयंत्रीकरण, वेक्टर नियंत्रण, नेल्सन द्वीप के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने और वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में आयुर्वेद पर एक भारतीय चेयर स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

डीसीएच/

Leave a Comment