
रांची, 1 अक्टूबर . दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने अतिरिक्त ट्रेनों और कोच की व्यवस्था के साथ स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारी की है. रांची और हटिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, 24 घंटे वॉर रूम और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था की जाएगी.
रांची के मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने Thursday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए रांची से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इनमें अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, रांची-अलीपुरद्वार-रांची, रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची, सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया और हटिया-Bengaluru-हटिया साप्ताहिक स्पेशल शामिल हैं.
अजमेर-रांची स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक Friday और रांची-अजमेर वापसी सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक Sunday चलेगी. रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक Monday और वापसी ट्रेन 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक Wednesday चलेगी. रांची-आनंद विहार स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक Saturday और वापसी सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक Sunday को उपलब्ध होगी.
हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक Monday और वापसी ट्रेन 13 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक Tuesday चलेगी. हटिया-Bengaluru स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक Wednesday और वापसी सेवा 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक Friday चलेगी. Patna-चर्लपल्ली स्पेशल भी रांची होकर Monday और Wednesday को चलेगी.
स्थानीय यात्रियों के लिए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी. रेल मंडल ने कुछ नियमित ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच भी बढ़ाए हैं.
रांची-गोड्डा, रांची-चोपन, रांची-सासाराम और रांची-आरा एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर और चेयर कार कोच जोड़े गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. यहां यात्रियों के बैठने, पेयजल, रोशनी, पंखे और ट्रेन संबंधी सूचना की व्यवस्था रहेगी. जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और यात्री मार्गों का नियमन भी किया जाएगा.
स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ समन्वय कर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. cctv से निगरानी होगी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे. यात्रियों को किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को देने की सलाह दी गई है.
रेल मंडल ने रांची और हटिया स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक लागू रहेगी. दक्षिण दिशा की कुछ स्पेशल ट्रेनों के लिए बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है.
रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म जांचने तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है. किसी भी सहायता या जानकारी के लिए यात्री 24 घंटे संचालित वॉर रूम के फोन नंबर 9835921955 पर संपर्क कर सकते हैं.
–
एसएनसी/एएसएच