
हैदराबाद, 20 सितंबर . तेलंगाना के जनपद सूर्यापेट में Sunday को टक्कर के बाद कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई. फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा कर सुरक्षित रख लिया है. साथ ही, Police ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
यह हादसा हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्लालमरी के पास हुआ. Police के मुताबिक, खम्मम की ओर जा रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और उसे चला रहा व्यक्ति अंदर ही फंस गया. राहगीरों ने Police को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई.
Police ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान न्यूरोसर्जन जगदीश के तौर पर हुई. वे खम्मम के ममता अस्पताल में कार्यरत थे.
घटना की सूचना के बाद Police के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी पहुंचे. वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा किया.
इस घटना पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री और खम्मम से विधायक रहे पुव्वाडा अजय कुमार ने भी दुख जताया.
वहीं, हैदराबाद में एक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया. यह हादसा Saturday रात संतोषनगर के आईएस सदन के पास हुआ. इजहानुद्दीन अपने पिता मोहिउद्दीन के साथ एक होटल गया था. जब मोहिउद्दीन खाने का पार्सल लेने में व्यस्त थे, तो उनका बेटा बाहर निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा.
एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया. Police ने बताया कि कार चालक का पता लगाने के लिए cctv खंगाले जा रहे हैं.
–
डीसीएच/