तेलंगाना के मुद्दे छोड़ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही रेवंत रेड्डी कैबिनेट : भाजपा

हैदराबाद, 13 अक्टूबर . तेलंगाना भाजपा के महासचिव वीरेंद्र गौड़ ने Tuesday को रेवंत रेड्डी Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government तेलंगाना के मुद्दों को नजरअंदाज कर दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होने चली गई है.

दरअसल, तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी और कई कांग्रेस नेता, जिनमें उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्क और टीपीसीसी अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ भी शामिल हैं, Monday को दिल्ली गए थे. वे एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने Monday को Supreme Court की ओर मार्च किया और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर याचिका दायर की. विपक्ष ने एसआईआर के प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और मतदाता सूची को लेकर चिंता जताई है, जबकि भाजपा ने इस प्रक्रिया का बचाव किया है और कांग्रेस पर मुद्दे का Politicalरण करने का आरोप लगाया है.

वीरेंद्र गौड़ ने से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी के ज्यादातर विधायक और कुछ विधायक जिनकी पार्टी से जुड़ाव स्पष्ट नहीं है कि वे बीआरएस से हैं या कांग्रेस से, दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि तेलंगाना के लोग संघर्ष कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि राज्य में लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें पीने के पानी की कमी, सिंचाई के लिए पानी की कमी और बिजली संकट शामिल है. छात्र भी फीस प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और कई अन्य शासन संबंधी मुद्दे भी हैं.

वीरेंद्र गौड़ ने कहा, “इन सभी मुद्दों को छोड़कर, Chief Minister और पूरी कैबिनेट New Delhi में बैठी है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने प्रशासन को छोड़ दिया है. ऐसा नहीं है कि जब वे हैदराबाद में थे तो उन्होंने ज्यादा परवाह की थी, लेकिन कम से कम वे दिखाई तो दे रहे थे. अब वे शारीरिक या मानसिक रूप से भी मौजूद नहीं हैं.”

बता दें कि इस समय तेलंगाना में छात्र शिक्षा नीतियों, कैंपस के बुनियादी ढांचे और बकाया फीस को लेकर राज्य Government के खिलाफ अलग-अलग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment