तृणमूल विधायक का भाई जबरन वसूली और जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता, 22 नवंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की Police ने Sunday को मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार किया. आरोपी युवक इताहार विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक का छोटा भाई है. हुसैन पर जबरन वसूली और अवैध रूप से जमीन हथियाने के आरोप हैं.
उत्तर दिनाजपुर जिला Police के एक अधिकारी ने बताया कि Saturday रात को मुजफ्फर को मालदा जिले के गजोल और उत्तर दिनाजपुर जिले के इतहार की सीमा के पास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए इतहार Police स्टेशन ले जाया गया. पूरी रात चली पूछताछ के बाद Sunday सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
जिला Police के एक अधिकारी ने कहा, “हुसैन पर कई आरोप हैं, जिनमें ठेकेदारों को काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करना और अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करना शामिल है. इतहार Police स्टेशन के जवानों ने Saturday रात एक पुराने मामले में मुजफ्फर को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान कई बातें विरोधाभासी पाई गईं. इसके बाद, उसे गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया.”
मुजफ्फर के बड़े भाई और इतहार से तृणमूल कांग्रेस के विधायक मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि उनका भाई एक साजिश का शिकार हुआ है. उन्होंने कहा, “जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है, उसमें उसे पहले ही जमानत मिल चुकी थी लेकिन Police ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया. यह साफ तौर पर मेरे भाई और मुझे निशाना बनाने के लिए रची गई साजिश और Political बदले की भावना है.”
मुशर्रफ हुसैन पश्चिम बंगाल विधानसभा के उन गिने-चुने विधायकों में से हैं, जो पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट के साथ बने हुए हैं.
वहीं, भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिला अध्यक्ष निमाई कविराज ने इताहार के विधायक के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने छोटे भाई को बेकसूर बताया था. कविराज ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के पिछले शासनकाल के दौरान वह जबरन वसूली और अवैध रूप से जमीन हड़पने के कई मामलों में शामिल था. अतीत में उस पर हत्या के प्रयास के आरोप भी लग चुके हैं. ऐसे में Police-प्रशासन चुप कैसे रह सकता है? उसकी गिरफ्तारी तो होनी ही थी.”
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फर हुसैन तृणमूल कांग्रेस की पिछली Government के कार्यकाल में अचानक काफी ताकतवर हो गया था. पूरे जिले में उनका काफी प्रभाव था.
आरोप है कि मुजफ्फर अपने भाई के रसूख का इस्तेमाल करके अवैध रूप से बड़ी-बड़ी जमीनें हड़प लेता था. इसके अलावा, पंचायत समिति के ठेके दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे. इस संबंध में पहले भी स्थानीय इताहार Police थाने में मुजफ्फर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई.
–
ओपी/पीएम


