Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, Bengaluru से हिरासत में आईटी इंजीनियर

Mumbai , 4 नवंबर . Bollywood सितारों और कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजने के मामले में Mumbai Police की क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है.

Police सूत्रों के मुताबिक, उसे Bengaluru से हिरासत में लिया गया है. वैभव आईटी सेक्टर में काम करता है और उस पर तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई लोगों को ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर डराने का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, वैभव मिश्रा नाम के आईटी इंजीनियर को Bengaluru से हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर अलग-अलग लोगों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेज रहा था. इस मामले में तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम भी सामने आया.

बता दें कि आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो मैसेज मिला था. इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और Actor से करोड़ों रुपए की मांग की. Mumbai Police के सूत्रों ने बताया था कि जांच टीम ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज का मिलान अपने रिकॉर्ड में मौजूद वॉयस सैंपल से कर रही है. साथ ही, साइबर सेल मैसेज भेजने वाले नंबर और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी थी.

वहीं, Actor तुषार कपूर को भी इससे पहले धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था और 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. तुषार ने इस बारे में Mumbai Police को जानकारी दी थी. इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई थी.

अब वैभव मिश्रा को हिरासत में लेने के बाद जांच में एक नया मोड़ आया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसने किन-किन लोगों को ऐसे मैसेज भेजे, इन मैसेज के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या उसने किसी दूसरे व्यक्ति या गिरोह के कहने पर ऐसा किया.

–

पीके/एबीएम

Share