
New Delhi, 7 सितंबर . लक्जमबर्ग के उप Prime Minister और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल का Monday सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. उप Prime Minister जेवियर बेटेल की यह आधिकारिक यात्रा तीन दिवसीय रहने वाली है.
यात्रा के पहले ही दिन, Monday को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उप Prime Minister जेवियर बेटेल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की वार्ता होगी. यह वार्ता दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर उप Prime Minister और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल के आगमन की जानकारी साझा की.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”लक्जमबर्ग के उप Prime Minister और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल का New Delhi पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है. उनकी यह आधिकारिक India यात्रा India और लक्जमबर्ग के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद रिश्तों को और मजबूत बनाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है.”
विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, उप Prime Minister जेवियर बेटेल Tuesday को चेन्नई जाएंगे, जहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कैंपस का दौरा करेंगे. विदेश मंत्री जयशंकर की जनवरी में लक्जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा के दौरान, बेटेल ने India के साथ संबंधों को गहरा करने का आह्वान किया था और लक्जमबर्ग के तकनीकी, डिजिटल और वित्तीय क्षेत्रों के विकास में भारतीय समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला था.
इस दौरान बेटेल ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक के दौरान अपने शुरुआती संबोधन में कहा था, “मैं डॉ. जयशंकर का लक्जमबर्ग में स्वागत करना चाहता हूं और मैं बस यही कहना चाहता था कि मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो कुछ कहते हैं और उसे करते भी हैं. आपने पिछले साल जब हम दिल्ली में मिले थे, तब मुझसे कहा था कि आप लक्जमबर्ग आएंगे और आप यहां हैं.”
उन्होंने कहा कि मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं. हमारे लिए दोनों देशों के बीच संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है. आपको पता होना चाहिए कि भारतीय मूल के लोगों का लक्जमबर्ग में 10वां सबसे बड़ा समुदाय है.
बेटेल ने विश्वास जताया कि विदेश मंत्री जयशंकर के साथ उनकी चर्चा के बाद India और लक्जमबर्ग के बीच संबंध और गहरे होंगे.
–
एवाई/एएस