‘तीन तलाक, 370 और राम मंदिर…’, पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पर मनोज मुंतशिर ने गिनाईं उपलब्धियां

New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के Government के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक से जुड़े लोग उनके लंबे Political सफर और नेतृत्व को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने Prime Minister मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister के तौर पर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है और उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है.

से बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ”Prime Minister मोदी के कार्यकाल में कोई एक-दो नहीं, बल्कि तमाम उपलब्धियां हैं. उन उपलब्धियों में से अगर मुझे कुछ उपलब्धियां चुननी हों, तो मैं तीन उपलब्धियां चुनूंगा. पहली तीन तलाक खत्म करना, दूसरी अनुच्छेद 370 हटाना और तीसरी उपलब्धि राम मंदिर का निर्माण करना है.”

मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, ”India में पहले भी कई Governmentें आईं और कई Prime Minister रहे, लेकिन इन तीनों कामों को पीएम मोदी की Government ने करके दिखाया. मेरे नजरिए से Prime Minister मोदी के अलावा कोई और इन तीनों कामों को पूरा नहीं कर सकता था.”

Prime Minister के व्यक्तित्व की बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ”उनके व्यक्तित्व में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह उनका निस्वार्थ सेवाभाव है. समाज में जो लोग पिछली कतार में खड़े रहते हैं और जिन्हें अक्सर ज्यादा महत्व नहीं मिलता था, उन्हें उन्होंने न सिर्फ पूछा, बल्कि उन्हें सम्मान भी दिया. मैंने इससे पहले किसी Prime Minister में ऐसा सेवाभाव नहीं देखा.”

मनोज मुंतशिर ने डिजिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर भी Prime Minister की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”Government ने यूपीआई को बढ़ावा दिया है और आज पूरी दुनिया India के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को हैरानी और दिलचस्पी से देखती है. India तेजी से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ा है और डिजिटल सिस्टम आने से कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ी है. जब चीजें डिजिटल होती हैं तो उनमें पारदर्शिता आती है और व्यवस्था ज्यादा साफ तरीके से काम करती है.”

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और निवेश को लेकर भी उम्मीद जताई. मनोज ने कहा, ”India में बाहरी कंपनियां निवेश करना चाहती हैं और देश की जीडीपी की दर भी बढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में विकास के मामले में India का ग्राफ ऊपर जाएगा.”

वहीं, पूर्व Union Minister मेनका गांधी ने भी Prime Minister मोदी को Government के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”Prime Minister मोदी के इस लंबे सफर के लिए मेरी तरफ से बधाई है. मैं उम्मीद करती हूं कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और समृद्ध होगा.”

–

पीके/एबीएम

Leave a Comment