Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

तिलक नगर के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला गरमाया, सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

तिलक नगर के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला गरमाया, सौरभ भारद्वाज ने Government को घेरा

New Delhi, 19 नवंबर . दिल्ली के तिलक नगर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद Political और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दिल्ली में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है.

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी का मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने मामले को दबाने की कोशिश की और cctv फुटेज डिलीट करने का प्रयास किया. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 15 नवंबर को तिलक नगर के शाहपुरा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के अंदर बेअदबी की घटना सामने आई थी. इस घटना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ बेअदबी किए जाने का आरोप है.

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संगत की ओर से गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. संगत का आरोप है कि कमेटी ने घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले को दबाने की कोशिश की. इतना ही नहीं, घटना से जुड़े cctv फुटेज को भी डिलीट करने का प्रयास किया गया, ताकि मामले से जुड़े अहम सबूत सामने न आ सकें.

भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे समाज में तनाव और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा भी पैदा होता है. बेअदबी करना अपने आप में गंभीर आपराधिक कृत्य है. ऐसे मामलों में यदि कोई व्यक्ति सबूतों के साथ छेड़छाड़ करता है या Police को घटना की जानकारी देने से बचता है तो यह भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इसलिए पूरे मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन बाद 17 नवंबर को जब संगत को इसकी जानकारी मिली तो तिलक नगर इलाके में सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संबंधित गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रति लोगों की नाराजगी देखने को मिली. संगत का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े इतने गंभीर मामले में पारदर्शिता बरतने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की गई. इस वजह से समुदाय के लोगों में रोष है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले को गंभीरता से उठा रही है. पार्टी के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने इस संबंध में दिल्ली के उपGovernor तरनजीत सिंह संधू और Chief Minister रेखा गुप्ता से मुलाकात का समय मांगा है. विधायक की ओर से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए Government तत्काल हस्तक्षेप करे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे.

सौरभ भारद्वाज ने Government से मांग की कि पंजाब की भगवंत मान Government की तर्ज पर दिल्ली में भी बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में ऐसा कानून लाया जाना चाहिए, जिससे धार्मिक ग्रंथों और धार्मिक स्थलों की गरिमा के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केवल बयानबाजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि मजबूत कानूनी व्यवस्था और सख्त कार्रवाई जरूरी है.

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Government को सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में पारदर्शी जांच करानी चाहिए. साथ ही cctv फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित रखकर घटना की पूरी सच्चाई सामने लानी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली Government इस संवेदनशील मामले को प्राथमिकता देगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share