Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई मुसाफिरखाना ध्वस्तीकरण मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, 25 नवंबर तक रुका काम

Mumbai  मुसाफिरखाना ध्वस्तीकरण मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, 25 नवंबर तक रुका काम

Mumbai , 19 नवंबर . Mumbai के भिंडी बाजार स्थित जर्जर हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना के ध्वस्तीकरण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में Thursday को सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को तय की है. इस बीच ध्वस्तीकरण का काम रोक दिया गया है और अब तक हुए काम की तस्वीरें लेने का निर्देश दिया गया है.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता सना यूसुफ ने बताया कि मुसाफिरखाना में ध्वस्तीकरण का काम फिलहाल रोक दिया गया है. अब तक जितना काम हुआ है, उसकी तस्वीरें ली जाएंगी. अगली सुनवाई यानी 25 नवंबर तक इस संबंध में आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) ने अचानक नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी और उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया. इस पर बीएमसी के वकीलों ने इस दावे का विरोध करते हुए कहा कि इस संबंध में पहला नोटिस वर्ष 2018 में ही जारी किया गया था.

अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी सवाल उठाया कि संबंधित संपत्ति वक्फ बोर्ड की है या नहीं. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि इस मामले की सुनवाई कोविड-19 महामारी के दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ भी कर चुकी है.

दरअसल, बीएमसी ने भिंडी बाजार स्थित इस इमारत को सी-1 श्रेणी में रखा है, जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है. नागरिक निकाय ने इमारत की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी. यह कार्रवाई भिंडी बाजार पुनर्विकास और सड़क चौड़ीकरण योजना से भी जुड़ी हुई है.

वहीं, स्थानीय मस्जिद के प्रतिनिधियों और याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इमारत के भूतल पर स्थित नमाज कक्ष मस्जिद है और वक्फ संपत्ति के अंतर्गत आता है. उनका कहना है कि ध्वस्तीकरण से जुड़े पूर्व के आदेशों पर 2024 और 2025 में रोक लगाई गई थी. संपत्ति के वक्फ दर्जे से जुड़ा विवाद फिलहाल वक्फ ट्रिब्यूनल के समक्ष लंबित है.

बीएमसी ने 16 नवंबर को नोटिस जारी कर 18 और 19 नवंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की बात कही थी. इसके बाद 19 नवंबर को Police सुरक्षा के बीच कार्रवाई शुरू की गई थी. अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी.

–

डीएससी

Share