तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर

Mumbai , 19 सितंबर . सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध ग्राफिक डिजाइनर, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं.

सौंदर्या रजनीकांत का जन्म 20 सितंबर 1984 को तमिनलाडु के चेन्नई (मद्रास) में एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां उनके पिता के लाखों फैन्स दुनियाभर में मौजूद हैं. सौंदर्या के पिता साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हैं, जिन्हें लोग थलाइवा के नाम से भी जानते हैं. वहीं, उनकी मां का नाम लता रजनीकांत है. सौंदर्या की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम ऐश्वर्या रजनीकांत है.

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि एक प्रसिद्ध फिल्मी Actor के बच्चे भी अपने माता-पिता के भांति ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाते हैं, लेकिन सौंदर्या रजनीकांत ने इसके विपरीत अपने करियर की शुरुआत एक ग्राफिक डिजाइनर के रूप में की. उन्होंने अपने पिता रजनीकांत की फिल्मों के लिए टाइटल सीक्वेंस डिजाइन किए थे.

सौंदर्या ने फिल्म ‘गोवा’ से अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता वर्ष 2010 में की. वह फिल्म निर्माण कंपनी ‘ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस’ की संस्थापक और मालकिन भी हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपने पिता रजनीकांत को लेकर मोशन-कैप्चर एनिमेटेड फिल्म ‘कोचाडाइयां’ का निर्देशन किया.

सौंदर्या ने अपने करियर में मुख्य रूप से दो फिल्मों का निर्देशन किया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान और नाम मिला. उनमें एक ‘कोचाडाइयां’ है, जो देश की पहली मोशन कैप्चर 3डी फिल्म थी, जिसमें उनके पिता और सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

इसके अलावा, उन्होंने ‘वेलैइल्ला पट्टाधारी 2’ (वीआईपी 2) फिल्म का भी निर्देशन किया है, जो तमिल और तेलुगु भाषाओं में बनी एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्रसिद्ध Actor धनुष और Actress काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी.

सौंदर्या के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने पहली शादी 3 सितंबर 2010 को उद्योगपति अश्विन रामकुमार से की, जिनसे उन्हें वेद नाम का एक बेटा है. हालांकि, वर्ष 2017 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 11 फरवरी 2019 को व्यवसायी विषगन वनंगमुड़ी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

डीके/एबीएम

Leave a Comment