
चेन्नई, 6 अक्टूबर . चेन्नई ट्रैफिक Police ने खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ तीन दिन के अभियान में 2,000 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं. यह कार्रवाई रेसिंग की घटना में एक कॉलेज छात्र की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान की गई है.
यह कार्रवाई उन रिपोर्ट्स के बाद की गई है, जिनमें कहा गया है कि 3 अक्टूबर की आधी रात के आस-पास शहर की कई मुख्य सड़कों पर 20 से ज्यादा युवाओं ने मोटरसाइकिल रेस में हिस्सा लिया और स्टंट किए.
खबरों के मुताबिक, इन जगहों में नुंगमबक्कम, जेमिनी, कोडमबक्कम और आईआईटी फ्लाईओवर शामिल थे.
Police 21 साल के कॉलेज स्टूडेंट कुक्कन की मौत की जांच कर रही है, जो मोटरसाइकिल रेस में हिस्सा लेते समय आईआईटी फ्लाईओवर से गिर गया था. इस घटना से जुड़े हालात, जिसमें यह भी शामिल है कि उस समय मोटरसाइकिल कौन चला रहा था, अभी भी जांच के दायरे में हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई मोटरसाइकिल के पीछे आ रहे लोग गाड़ी को घटनास्थल से हटाकर भाग गए. जांच करने वाले उनकी पहचान पता करने और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि छात्र के गिरने के समय और कौन-कौन वहां मौजूद था.
Police ने घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सर्विलांस कैमरे के फुटेज और social media पर वायरल हुए वीडियो की जांच की है. जांच में उन लोगों की भूमिका का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो देर रात रेसिंग में शामिल थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइडर्स सड़कों पर बहुत ज्यादा शोर मचाते हुए स्टंट कर रहे थे. खबरों के मुताबिक, 20 से ज्यादा युवा वल्लुवर कोट्टम ट्रैफिक सिग्नल के पास इकट्ठा होकर मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए भी देखे गए.
चेन्नई ट्रैफिक Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले तीन दिनों में शहर भर में बड़े पैमाने पर वाहनों की जांच के दौरान जब्ती की गई. यह ऑपरेशन उन दो-पहिया वाहनों पर केंद्रित था जिनका इस्तेमाल खतरनाक स्टंट के लिए किया जा रहा था और जो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के चलाए जा रहे थे.
Police ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के लिए सख्ती जारी रहेगी. विभाग ने इन गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई को सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक गतिविधियों को रोकने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा बताया.
ट्रैफिक Police के बयान में जब्त किए गए 2,000 वाहनों की जगह-वार जानकारी नहीं दी गई. बयान में कहा गया कि उनका मुख्य ध्यान खतरनाक स्टंट रोकने और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों की जांच करने पर था, साथ ही नियमों को लागू करने और जानलेवा घटना की जांच भी जारी रखी गई.
–
एएसएच/एबीएम