तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें’

Mumbai , 24 अगस्त . ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में दिख चुकीं Actress तनुश्री दत्ता ने Bollywood में उम्र और वरिष्ठता को लेकर एक बार फिर बेबाक राय रखी है. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह उम्र में बड़ा है या फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहा है.

अपने अनुभवों को याद करते हुए Actress ने कहा कि उन्होंने जिंदगी और करियर से यह सीख ली है कि किसी इंसान की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होनी चाहिए.

Monday को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने Bollywood में अपने सफर और इस दौरान मिली सीख के बारे में बात की. उन्होंने लिखा, ”मुझे भी यही लगा था कि उम्रदराज एक्टर है, कोई काम नहीं दे रहा, मदद कर देती हूं. लेकिन नहीं, Bollywood में ‘वेटरन’ का मतलब है शातिर-दिमाग, मंझा हुआ खिलाड़ी, जो घाट-घाट का पानी पीकर सारी चालबाजी सीख चुका है, जिसको सारी मीडिया और पब्लिक मैनिपुलेशन आती है.”

तनुश्री ने लिखा, ”वे अपनी वरिष्ठता और अनुभव की छवि के पीछे अपनी असलियत छिपा सकते हैं. ऐसे लोगों को मीडिया और जनता की धारणा को अपने पक्ष में करने का तरीका पता होता है.”

तनुश्री ने चेतावनी देते हुए लिखा, ”ऐसे इंसान पर सिर्फ उनकी उम्र की वजह से भरोसा न करें. इनमें से कुछ बहुत ही बुरे और नकारात्मक लोग, जिनके युवाओं के प्रति बहुत ही बुरे और घटिया इरादे हैं, वेटरन की कैटेगरी में हैं. वे युवा और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें बर्बाद करने के लिए कुछ भी करेंगे. Bollywood ने इस घटना को बार-बार देखा है.”

तनुश्री ने पोस्ट में लिखा, ”किसी इंसान को उसकी उम्र, शक्ल या बैकग्राउंड देखकर अच्छा या बुरा नहीं मानना चाहिए. असली पहचान उसके भीतर के स्वभाव और उसके कर्मों से होती है. यह दुनिया हम जैसे लोगों ने बनाई है और उन लोगों द्वारा नष्ट की जाती है, जो शालीनता का मुखौटा पहनते हैं.”

इसके बाद तनुश्री ने लिखा, ”आत्माओं और दिव्यता को पहचानें. अगर सिर्फ उम्रदराज या अनुभवी होना ही किसी को सम्मान के लायक बनाता है, तो फिर बुराई करने वाले राक्षसों को भी ‘वेटरन’ कहा जा सकता है.”

आखिर में तनुश्री ने अपने पूरे अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा, ”मैंने एक बहुत बड़ी सीख ली है. आज मैं सम्मान उम्र के हिसाब से नहीं, बल्कि चरित्र के हिसाब से देती हूं.”

पीके/एबीएम

Leave a Comment