डीडीसीए डायरेक्टर विकास कात्याल को बड़ी जिम्मेदारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के मैनेजर नियुक्त

New Delhi, 23 सितंबर . दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के निदेशक विकास कात्याल को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है. राज्य एसोसिएशन ने Wednesday को यह घोषणा की.

India और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को वनडे सीरीज के तीन मैच खेले जाने हैं, जिसके बाद 6, 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को टी20 सीरीज के पांच मुकाबले आयोजित होंगे.

शुभमन गिल भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे. सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टीम का हिस्सा होंगे. वहीं, श्रेयस अय्यर टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती हुई प्रतिभाओं का मिश्रण होगा. टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

डीडीसीए ने कात्याल को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए इसे एसोसिएशन और दिल्ली के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का क्षण बताया है. डीडीसीए ने एक बयान में कहा, “यह पूरे डीडीसीए परिवार के लिए गर्व का पल है, क्योंकि इसके एक डायरेक्टर को भारतीय क्रिकेट टीम को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डीडीसीए इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर कात्याल को बधाई देता है और उन्हें तथा टीम इंडिया को India में होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सफलता की शुभकामनाएं देता है.”

यह नियुक्ति एक ऐसी सीरीज से पहले हुई है, जिसमें India वेस्टइंडीज के खिलाफ़ अपने मज़बूत रिकॉर्ड को बनाए रखने की कोशिश करेगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 142 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 72 India ने जीते, जबकि 64 मुकाबले वेस्टइंडीज के नाम रहे. दो मैच टाई रहे और चार का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं, टी20 फॉर्मेट में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. India ने 30 में से 19 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मुकाबलों में वेस्टइंडीज को जीत नसीब हुई. एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला.

आरएसजी

Leave a Comment